Create

2017 में सिजेरो को बड़ा पुश मिलने वाला है ?

Ankit

जुलाई में WWE के ड्राफ्ट के बाद फैंस को लग रहा था कि कंपनी का ध्यान काफी रैसलर्स से हट गया है जिसमें स्विस सुपरमैन सिजेरो भी शामिल थे। ड्राफ्ट के बिल्ड अप के बाद, सिजेरो ने स्मैकडाउन में जाने की इच्छा जाहिर की थी। सिजेरो का मानना था कि स्मैकडाउन एक रैसलिंग मंच हैं, क्योंकि सिजेरो को रॉ में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे। लेकिन सिजेरो के को ड्राफ्ट को बदला गया। सिजेरो ने कई बार स्मैकडाउन लाइव से अपने ड्राफ्ट की बात की, वहीं डेनियल ब्रायन ने भी ट्विटर के जरिए सिजेरो से उनके रॉ कॉन्ट्रैक्ट के बारे नें पूछा था। रैसलटॉक के.टीवी के मुताबिक सिजेरो को अपनी मेहनत का फल मिल है। सिजेरो ने जिस तरह से रॉ को अपना वक्त दिया है उसका उन्हेें फायदा भी मिला। सिजेरो ने शेमस के साथ रोडब्लॉक में न्यू डे खिलाफ रॉ की टैग टीम चैंपियशिप जीती है। हालांकि ये दोनों सुपरस्टार कई बार इससे पहले भी जीत के करीब पहुंचे थे।

youtube-cover

Inquisitr.com के अनुसार ये दोनों सुपरस्टार्स के लिए 2017 में जाने लिए किसी लॉन्चिंग पैड से कम नहीं है। कई फैंस का मानना है कि सिजेरो के लिए भविष्य ज्यादा उज्जवल नहीं है लेकिन अधिकरतर फैंस मानते है कि सिजेरो का भविष्य चमकदार रहेगा। वहीं सिजेरो और शेमस ने कई मौकों पर खुद को साबित किया है, जिसका गवाह WWE भी है। ऑफिशियल ये भी मानते है कि इस जोड़ी से शेमस को ज्यादा फायदा पहुंचा है। रॉ की टैग टीम चैंपियनशिप जीतने के बाद अब उम्मीद की जा सकती है कि सिजेरो रॉ को छोड़ के स्मैकडाउन का हिस्सा नहीं बनाने वाले है।

Edited by Staff Editor
Be the first one to comment