साल 2012 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE में डेब्यू किया था। तब से लेकर अभी तक वो हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रहे। शील्ड के टूटने के बाद रेंस का सिंगल रन जबरदस्त रहा। बेबीफेस के रूप में हालांकि उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। WWE ने उन्हें सबसे बड़ा फेस बनाने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन सफल नहीं हो पाए। WWE में अभी तक रोमन रेंस ने बहुत नाम कमायारोमन रेंस WWE रिंग से बहुत कम बार बाहर हुए है। ज्यादा दिक्कत होने के बाद ही उन्होंने ब्रेक लिया। साल 2018 में ल्यूकीमिया बीमारी के कारण उन्होंने लंबा ब्रेक लिया। इस बीमारी को देखकर सभी डर गए थे और ऐसा लगा कि रेंस अब WWE रिंग में वापसी नहीं करेंगे। कुछ महीने बाद रेंस ने रिंग में वापसी कर फैंस की उम्मीदों को कायम रखा। साल 2020 में पांच महीने के लिए रेंस ने पहली बार बिना इंजरी के ब्रेक लिया था। WrestleMania 36 से पहले रेंस ने अपना नाम वापस ले लिया था। ये देखकर फैंस को जरूर निराशा हुई थी। इस मेगा इवेंट में रेंस का मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ होने वाला था। दरअसल रोमन रेंस के बाहर होने के दो कारण सामने आए। COVID-19 की खराब स्थिति के कारण रेंस ने ब्रेक लेना जरूरी समझा। इसके अलावा उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थी और वो फैमिली की मदद करना चाहते थे। After The Bell पॉडकास्ट में कोरी ग्रेव्स से बात करते हुए खुद इन कारणों का खुलासा रोमन रेंस ने किया था। ल्यूकीमिया के कारण रेंस को पूरी जिंदगी बहुत दिक्कत हुई और इसको देखते हुए उन्होंने अच्छा फैसला लिया था। रेंस ने ये भी कहा था कि उन्होंने इस ब्रेक के दौरान WWE के प्रोग्राम नहीं देखे।.@WWERomanReigns opened up to @WWEGraves about missing #WrestleMania this year in this powerful #AfterTheBell moment. 🎧 on @ApplePodcasts: https://t.co/gv6UwA18IK▶️ https://t.co/dfuZ2w1j1n pic.twitter.com/QRniD2yPkI— WWE After The Bell (@AfterTheBellWWE) December 25, 2020वैसे देखा जाए तो ये पांच महीने का ब्रेक रोमन रेंस के लिए अच्छा साबित हुआ। वापसी के बाद पिछले साल अगस्त में उन्होंने हील टर्न लिया। फैंस इस चीज की मांग कई सालों से कर रहे थेे। फैंस का ये सपना आखिरकार पिछले साल पूरा हुआ। पिछले एक साल से रेंस का करियर पूरी तरह बदल गया। मौजूदा रोस्टर के वो सबसे बड़े हील बन गए और उनके कैरेक्टर को फैंस ने भी काफी पसंद किया।