रोमन रेंस सहित SmackDown के 4 सुपरस्टार्स का Raw के एपिसोड में जाने की असली वजह सामने आई

WWE Raw में नजर आएंगे यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
WWE Raw में नजर आएंगे यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE रॉ (Raw) के लिए यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को फीचर किया गया है। स्मैकडाउन (SmackDown) की तरफ से रोमन रेंस के साथ द उसोज (जिमी और जे उस), बिग ई (Big E) भी Raw में नजर आएंगे। 20 सितंबर को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में ये सुपरस्टार्स नजर आएंगे। PNC एरीना में इस शो का आयोजन होगा। प्रमोशनल पोस्टर में इन चार सुपरस्टार्स के नाम दिए गए है।

Ad

WWE Raw का 20 सितंबर का एपिसोड जबरदस्त होगा, कई दिग्गज नजर आएंगे

फैंस के दिमाग में अब ये ही सवाल चल रहा है कि आखिर ये सुपरस्टार्स रेड ब्रांड में क्यों जा रहे हैं। PWInsider की रिपोर्ट में इस बारे में पूरी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार ये सुपरस्टार्स रिप्लेसमेंट का काम करेंगे। दरअसल NXT यूके टूर में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के साथ कुछ सुपरस्टार्स जाएंगे। इन सुपरस्टार्स की कमी SmackDown सुपरस्टार्स पूरी करेंगे।

साल 2019 से रोमन रेंस SmackDown का हिस्सा है। सुपरस्टार शेकअप के दौरान रेंस को यहां ड्राफ्ट किया गया था। अगस्त 2019 में रेड ब्रांड में रोमन रेंस ने अपना अंतिम मैच लड़ा था। डॉल्फ जिगलर के साथ रेंस का मैच हुआ था। कोफी किंग्सटन , जेवियर वुड्स, बॉबी लैश्ले, शार्लेट फ्लेयर भी इस पोस्टर में नजर आ रहे हैं।

ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में कुछ रेड ब्रांड के सुपरस्टार्स भी नजर आएंगे। MSG में ये शो होगा और दिग्गजों का जमावड़ा यहां होगा। बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर, शार्लेट फ्लेयर को इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के लिए भी एडवर्टाइज किया जा रहा है। ब्रॉक लैसनर और साशा बैंक्स भी इस शो में नजर आएंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले ब्लू ब्रांड और रेड ब्रांड के शो जबरदस्त रहेंगे। फैंस को काफी मजा इन शोज में आएगा। रेड ब्रांड में बहुत लंबे समय बाद रोमन रेंस कदम रखेंगे। रोमन रेंस और द उसोज आकर यहां क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। उम्मीद की जा रही है कि रोमन रेंस का मैच यहां पर होगा। खैर अब सभी की नजरें WWE के इन शोज पर होंगी। रोमन रेंस को रेड ब्रांड में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications