WWE में Roman Reigns के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो अचानक रिंग से दूर चले गए? जानिए असली वजह

WWE WrestleMania 40 के बाद नज़र नहीं आए रोमन रेंस
WWE WrestleMania 40 के बाद नज़र नहीं आए रोमन रेंस

Roman Reigns: WrestleMania 40 के बाद से WWE रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आए। मेनिया की दोनों रातों में रेंस का जलवा देखने को मिला था। नाईट 2 में वो कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे।

Ad

रेंस के ब्रेक पर जाने का फैसला पहले से तय किया गया था। पिछले चार साल से लगातार वो कंपनी में काम कर रहे थे। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। हालांकि, पिछले एक साल उन्होंने पार्ट-टाइम शेड्यूल पर ही काम किया। फिर भी वो अभी WWE से आराम ले रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस साल SummerSlam 2024 से पहले वापसी कर लेंगे।

रोमन रेंस का फिल्मी शेड्यूल भी काफी बिजी है। वो इस समय Good Fortune नाम की एक कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। जिसमें रेंस सहित हॉलीवुड के कुछ अन्य दिग्गज भी शामिल हैं। रेंस की ये फिल्म साल 2024 के अंत में शायद रिलीज होगी। अब उम्मीद की जा रही है कि वो फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रिंंग में वापसी कर लेंगे।

Ad

रोमन रेंस ने पिछले चार साल कंपनी का बोझ अपने कंधे पर उठाकर काम किया। कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए। WWE के कुछ दिग्गजों को भी उन्होंने मात दी। उनकी वजह से द ब्लडलाइन फैक्शन को भी सफलता मिली। इसके अलावा उनके साथ काम करने वाले अन्य सुपरस्टार्स जैसे द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ भी हमेशा चर्चा में रहे।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आया था बयान

कुछ समय पहले WWE दिग्गज डी-वॉन डडली ने भी रोमन रेंस के काम की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने Screen Rant पर बात करते हुए कहा था,

मैं रोमन रेंस को द रॉक और स्टीव ऑस्टिन की रैंक पर रखता हूं। उन्होंने उस समय कंपनी को आगे बढ़ाया जब अन्य लोग ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने बहुत लंबे समय तक लगातार काम किया। कुछ दशक पहले कंपनी में जिस अंदाज में काम हुआ करता था वैसा भी इस बार देखने को मिला। कंपनी ने रेंस के ऊपर लंबे समय तक भरोसा किया।

youtube-cover

वैसे रोमन रेंस को इस समय SummerSlam 2024 से पहले होने वाले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications