रोमन रेंस को डीन एम्ब्रोज़ के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ना चाहिए

डीन एम्ब्रोज़ ने 2018 में कोई मैच नहीं लड़ा है लेकिन वो तब भी सबसे ज़्यादा रिंग परफॉर्मेंसेस का रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए हैं। 1 जनवरी 2015 से अबतक वो 586 मैच का हिस्सा रहे हैं और इस समय रोमन रेंस 573 मैचेज़ का हिस्सा रहे हैं। अगर स्पेशल अपीयरेंस या मैनेजर वाले रोल को भी मद्देनजर रखा जाए तो वो 592 के साथ पहले नंम्बर पर हैं जबकि बिग ई 583 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डीन इस समय चोटिल हैं और ऐसी सम्भावनाएँ हैं कि वो अगले 2 महीने तक और चोटिल रह सकते हैं। रेंस को महज 14 मैच में हिस्सा लेना है ताकि वो डीन का रिकॉर्ड तोड़ सके। उनके पास रेंस सरीखे इनाम ना हों, लेकिन उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता क्योंकि वो शायद ही कभी विराम लेते हों। उन्होंने सिर्फ चोटिल होने पर या फिर अपने हनीमून के लिए एक छुट्टी ली थी, वरना वो सदैव काम पर उपस्थित रहे हैं। उन्होने अब तक रैसलमेनिया मेन इवेंट नहीं किया है। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है और उनका काम काफी अच्छा रहा है। वो लगातार अपने काम को अच्छा बना रहे हैं।रेंस ने इस सप्ताह का रॉ मिस कर दिया, पर डीन ने शायद ही कभी ऐसा किया होगा। आखिरी बार जब ऐसा हुआ था तो उसके कारण हमने आपको इस आर्टिकल के शुरुआत में बताए थे। रेंस की जगह डीन ने अगर चोट की वजह से छुट्टियां नहीं ली होती तो उनके रिकॉर्ड के आसपास आना भी संभव नहीं है। वैसे भी ल्युनाटिक ने जिस तरह से खुद को आउटपरफॉर्म किया है, उसके आधार पर हमें उनके काम की सराहना करनी चाहिए। वो काम को लेकर संजीदा हैं और चाहे उनका शील्ड के समय से ल्युनाटिक वाला इमेज हो या हाल फिलहाल में एक चैंपियन वाला इमेज हो, वो दोनों में ही महारथ रखते हैं। उनके काम को काफी सराहना मिलती है और फैंस उनके म्यूज़िक को सुनते ही दीवाने हो जाते हैं। क्या हो अगर कोई सैगमेंट हो रहा हो जहां समोआ जो अपना प्रोमो कट कर रहे हों और हमें उनकी एंट्रेंस थीम सुनने को मिले? आप अन्दाज़ा लगाए कि एक रैसलर जिसको चोटिल समोआ जो ने किया हो उसे कन्फ्रन्ट करने भी वो आए और अपने अंदाज में तो ये एक अच्छी बात होगी। लेखक: फिलिपा मैरी ; अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications