रोमन रेंस को सस्पेंड क्यों किया गया और कब उनका सस्पेंशन खत्म होगा?

कुछ दिनों पहले हमने रॉ में वो होते हुए देखा जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी, जी हां WWE ने अपने बड़े स्टार रोमन रेन्स को सस्पेंड कर दिया। एलिनिमेशन चैंबर मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की थी और ब्रॉक लैसनर के साथ रैसलमेनिया में अपना मैच तय किया।पिछले कुछ हफ्तों से इस स्टोरीलाइन में ब्रॉक लैसनर रॉ में नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद भी WWE उन्हें रॉ के लिए एडवर्टाइज करता रहता। रोमन रेंस ने भी उन्हें बुलाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन वो नहीं आए। रोमन रेंस गाली गलौच पर उतर आए थे। लेकिन वो फिर भी नहीं आए।

एक हफ्ते पहले रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस ने फिर लैसनर को लेकर एक प्रोमो दिया। इसी हफ्ते विंस मैकमैहन और रोमन रेंस के बीच गहमागहमी बैकस्टेज में हुई थी। रोमन रेंस एक बार फिर गुस्से में लैसनर के ना आने पर हो गए। विंस के ऑफिस में इन दोनों की मीटिंग हुई थी। इसके बाद विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को सस्पेंड भी कर दिया था। इसके बाद विंस ने ये भी कहा कि अगले हफ्ते रॉ में ब्रॉक लैसनर आएंगे।
इस हफ्ते भी रॉ की शुरूआत में खतरनाक घटना देखने को मिली। कर्ट एंगल ने रॉ की शुरूआत की लेकिन फैंस के बीच से रोमन रेंस आ गए और फिर ब्रॉक लैसनर को बुलाने की बात कहने लगे। कर्ट एंगल ने उन्हें जाने के लिए कहा वो नहीं माने। कर्ट ने इसके बाद यूएस मार्शल को बुलाया। मार्शल ने रोमन रेंस को हथकड़ी में बांध दिया और ले जाने लगे। लेकिन रोमन रेंस ने उन्हें मार दिया। मौका देखकर ब्रॉक लैसनर आ गए और उन्होंने रोमन रेंस को बुरी तरह मार दिया।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर रोमन रेंस को क्यों सस्पेंड किया गया? रोमन रेंस का सस्पेंशन कब खत्म होगा? मौके का फायदा उठाकर ब्रॉक लैसनर ने उठाया फायदा? ये तमाम सवाल है जो WWE यूनिवर्स के दिमाग में घूम रहे हैं। रैसलमेनिया को अब बस दो हफ्ते बचे हुए है। रॉ के दो एपिसोड बाद 8 अप्रैल को रैसलमेनिया का आयोजन होगा। अब रोमन रेंस का सस्पेंशन कब खत्म होगा। वैसे अगर इस पूरी स्टोरीलाइन को देखा जाए तो रोमन रेंस की कोई गलती नहीं थी। वो ब्रॉक लैसनर को सिर्फ बुला ही रहे थे। और वो तब जब ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज किया जा रहा था। इसके बावजूद वो नहीं आ रहे थे। विंस के ऑफिस में क्या हुआ ये किसी को नहीं पता। शायद रोमन रेंस ने लैसनर को लेकर विंस को गाली गलौच की जिसके बाद विंस ने अंतिम समय में सस्पेंड कर दिया। हालांकि अगर गलत किया तो वो ब्रॉक लैसनर ने किया। उन्होंने रॉ में रोमन रेंस पर तब अटैक किया जब वो हथकड़ी में बंधे हुए थे। इससे पहले वो नहीं आए थे। क्या ब्रॉक लैसनर अब रोमन रेंस को देखकर डर गए? इस हफ्ते फिर इनका सैगमेंट होगा। रोमन रेंस ने कहीं ना कहीं से आकर अपना गुस्सा जरूर निकालेंगे।
एक बात गौर करने वाली है अगर रोमन रेंस को सस्पेंड करना था तो इसका एलान कर्ट एंगल भी कर सकते थे। क्यों विंस मैकमैहन ने इसका एलान किया। इस स्टोरीलाइन में कहीं ना कहीं विंस मैकमैहन भी जुड़े हुए हैं। रोमन रेंस फिर आकर अगले हफ्ते पॉल हेमेन पर अटैक कर सकते है। विंस मैकमैहन भी आ सकते है और उनका सस्पेंशन खत्म कर रैसलमेनिया मैच में नई शर्त जोड़ सकते हैं। जब से ये घटना हुई है तब से फैंस रोमन रेंस की तरफ है। क्योंकि रोमन तो अपनी तरफ से जो भी कर रहे थे वो बिल्कुल सही था। पिछले हफ्ते फैंस के बीच से रोमन रेंस निकल आए थे। अब इस हफ्ते कुछ नया कारनामा देखने को मिल सकता है। वैसे उम्मीद ये है कि रोमन रेंस असली मुकाबला डायरेक्ट लैसनर के साथ रैसलमेनिया में ही कर सकते है। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा हो सकता है कि जिसके बाद लैसनर आकर फिर रोमन पर अटैक करें। विेंस मैकमैहन का भी इसमें रोल बड़ा रहेगा। क्योंकि उन्होंने ही उन्हें सस्पेंड किया था। अब देखना होगा कि रोमन रेंस का सस्पेंशन वो कब खत्म करेंगे। उम्मीद के मुताबित इस हफ्ते रोमन रेंस का सस्पेंशन खत्म हो जाएगा। क्योंकि इसके बाद रॉ का एक ही एपिसोड बचा हैं। और बिल्डअप के लिए ये सबसे अच्छा मौका रहेगा।
WWE के पास अब इस मैच को अच्छे से बिल्ड करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है। दो एपिसोड में एक दिन तो एक दूसरे का अच्छे से आमना सामना होना चाहिए। फैंस भी यहीं देखना चाहते हैं।