WWE Raw में पंजाबी रैसलर की टीम ऑथर्स ऑफ पेन के ना दिखने की वजह सामने आई

WWE मेन रोस्टर में धीरे-धीरे भारतीय मूल के रैसलरों की तादाद बढ़ती जा रही है। रैसलमेनिया के बाद एक और पंजाबी रैसलर का मेन रोस्टर में डैब्यू किया, लेकिन कुछ हफ्ते दिखने के बाद वो रॉ में नजर नहीं आए। हम बात कर रहे हैं ऑथर्स ऑफ पेन के अकम और रेजर की। अकम भारतीय मूल के पंजाबी रैसलर हैं, जोकि काफी समय NXT में रह चुके हैं। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के एपिसोड के दौरान जॉन पोलैक ने बताया कि ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) को रॉ में फिलहाल यूज़ नहीं किया जा रहा है क्योंकि दोनों में से किसी एक रैसलर का वीज़ा की दिक्कत आ रही थी, इस वजह से वो रैसलर यूनाइटेड स्टेट्स में काम करने के लिए परमिशन नहीं ले पा रहा था। हालांकि अब इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। WWE क्रिएटिव टीम के पास ऑथर्स ऑफ पेन को लेकर फिलहाल कोई अच्छा प्लान नहीं है। उम्मीद की जा सकती है कि मनी इन द बैंक पीपीवी के बाद फैंस को AOP जल्द से जल्द टीवी पर नजर आएंगे। WWE रॉ में अभी बी-टीम, डिलीटर ऑफ वर्ल्ड (मैट हार्डी, ब्रे वायट), टाइटस वर्ल्डवाइड, ड्रू मैकइंटाय, डॉल्फ जिगलर जैसे कई बड़ी टीमें हैं। ऑथर्स ऑफ पेन टीम ने 2016 NXT टेकओवर: द एंड में डैब्यू किया था और जल्द ही वो NXT की डॉमिनेटिंग टीम बन गई। दोनों सुपरस्टार्स को WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल एलरिंग ने मैनेज किया था। NXT टेकओवर सैन एंटोनियो में उन्होंने जॉनी गार्गानो और टॉमैसो सिएम्पा को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। 7 महीने तक टाइटल को अपने पास रखने के बाद सैनिटी ने उन्हें हराया। आपको बता दें कि अकम कनाडा में पैदा हुए भारतीय मूल के रैसलर हैं, जिनका असली नाम सनी धींसा है। जबकि उनके साथी रेजर नीदरलैंड्स के रहने वाले हैं। दोनों ने NXT में बड़ी-बड़ी टीमों को पटखनी दी है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications