विंस मैकमैहन के Payback पीपीवी में ना आने का कारण सामने आया

Still Real To Us की रिपोर्ट के अनुसार WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पेबैक पीपीवी में इस वजह से नहीं आए, क्योंकि अब उन्हें वेस्ट की तरफ ट्रैवल करना पसंद नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार विंस ने तीनों दिन के शो को मिस किया। विंस मैकमैहन ने जब से अपने पिता से कंपनी को खरीदा है, तब से ही वो 200 माइल्स की रफ्तार से काम कर रहे हैं। उनकी उम्र को देखते हुए बॉस ने कई दशकों से उसी शेड्यूल को फॉलो किया और वो कंपनी को 18 से 20 घंटे देते हैं। इसी कारण उन्होंने कंपनी के अंदर और बाहर के लोगों को हमेशा हैरान किया है। MLW Radio ने सबसे पहले इस बात की जानकारी दी थी कि विंस मैकमैहन पेबैक पीपीवी के समय मौजूद नहीं थे और उसके बाद यह खबर प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में काफी जल्दी फैल गई। अफवाहों के मुताबिक अब उन्हें ज्यादा ट्रैवल करना पसंद नहीं, तो कुछ लोगों के अनुसार आने वाले महीनों में अपने व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए उन्होंने ट्रैवल ना करना सेफ समझा। विंस मैकमैहन के लाइफ के ऊपर बायोपिक बनने वाली है, यह बात तय हो गई है और उसको देखते हुए 71 वर्षीय मैकमैहन को उस प्रोजेक्ट को प्रोमोट करने के लिए ज्यादा ट्रैवल करना होगा। इसके अलावा ब्रांड स्पलिट के कारण रॉ और स्मैकडाउन लाइव के एक्सक्लूसिव पीपीवी हो जाने से उनके काम थोड़ा और बढ़ गया है। इस बात को जानकार बिल्कुल भी हैरानी नहीं होती कि समय के साथ विंस थोड़ा धीमा हो गए है, यह सबके साथ होता है और उनके साथ भी ऐसा होना ही था। विंस मैकमैहन हमेशा तो इस बिजनेस के साथ जुड़े नहीं रह सकते और एक बार जब वो यहाँ से चले जाएंगे, तो यह बिजनेस सीधे तौर पर ट्रिपल एच के हाथ में ही आएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications