सालों बाद Raw और SmackDown में पायरो को वापस लाने के पीछे की 3 बड़ी वजह

पायरो की वापसी हो सकती है 
पायरो की वापसी हो सकती है 

#2 बजट में बढ़ोतरी

Ad
WWE 
WWE

बहुत फैंस का मानना है कि WWE के शोज़ की गुणवत्ता पिछले कुछ सालों में कम हो गयी है। WWE पहले से कई ज्यादा पैसे कमा रहा है। पिछले 18 महीने में WWE ने USA नेटवर्क और FOX स्पोर्ट्स के साथ डील की। अब तक हमने ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल (2018), क्राउन ज्वेल (2018), WWE सुपर शोडाउन (2019) देखा है और इस साल क्राउन ज्वेल का दूसरा पार्ट अक्टूबर में देखने को मिलेगा। हर शो कंपनी को काफी फायदा करवा रहा है।

Ad

USA नेटवर्क के साथ WWE की (कम से कम) 5 साल की डील में कंपनी को सालाना 105 मिलियन डॉलर्स से भी अधिक का फायदा होता है। इसी तरह FOX स्पोर्ट्स ने WWE के साथ 1 बिलियन डॉलर में डील की है और इस कारण स्मैकडाउन इस नेटवर्क के चैनल पर दिखाएगा जाएगा। WWE इस समय बहुत पैसे कमा रही है और इसलिए वो पायरो का खर्च आराम से उठा सकती है।

#1 सुपरस्टार्स की एंट्रेंस को अलग तरह की पहचान देना

गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग

रिंग एंट्रेंस हर सुपरस्टार के लिए बहुत महत्व रखता है। बहुत से WWE सुपरस्टार्स की एंट्रेंस इस तरह है जो बिना पायरो के पूरी नहीं लगती।

गोल्डबर्ग ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी एंट्रेंस के दौरान अगर पायरो ना हो तो काफी अजीब लगता है। इसके अलावा भी ऐसे कई रेसलर्स हैं जिनकी एंट्रेंस के दौरान जब पायरो का इस्तेमाल होता है तो फैंस को काफी अच्छा लगता है। बहुत से सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो अपनी एंट्रेंस के समय धीरे धीरे चलते हुए रिंग में आते हैं (जैसे कि द अंडरटेकर) और पायरो का इस्तेमाल करने से एरीना में अलग माहौल बन जाता है।

Quick Links

Edited by Ishaan Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications