WWE ने भारतीय रेसलर Saurav Gurjar को भारत क्यों वापस भेजा था?

Neeraj
WWE ने 2018 में किया था सौरभ गुर्जर को साइन
WWE ने 2018 में किया था सौरभ गुर्जर को साइन

WWE ने टेलीविजन और बॉलीवुड स्टार सौरभ गुर्जर (Saurav Gurjar) को 14 जनवरी, 2018 में साइन किया था। अप्रैल 2017 में कंपनी ने उन्हें ट्राईआउट का निमंत्रण दिया था। कंपनी के लिए अपना डेब्यू करने से पहले सौरभ ने परफॉर्मेंस सेंटर ज्वाइन किया था। ट्राईआउट से पहले उन्होंने 2012 में रिंग का किंग प्रमोशन के लिए रेसलिंग की थी।

Ad

28 सितंबर, 2018 में गुर्जर ने NXT लाइव इवेंट के दौरान अपना WWE डेब्यू किया था। उन्होंने डैनी बर्च और ओने लोर्कन की टीम का सामना करने के लिए रिंकू सिंह का साथ दिया था। 2019 में WrestleMania वीकेंड के दौरान उन्होंने टीवी डेब्यू भी किया था। उन्होंने पिछले साल हुए WWE Superstar Spectacle में भी हिस्सा लिया था उन्होंने ड्रू मैकइंटायर और वीर के साथ टीम बनाकर जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स का सामना किया था।

Ad

जनवरी 2022 में NXT 2.0 में दिखने से पहले वह टीवी से गायब हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें वापस भारत भेज दिया गया था। अब यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों सौरभ को वापस भारत भेजा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इसलिए वापस भारत भेजा गया था क्योंकि कंपनी के पास उस समय उनके लिए कोई प्लान नहीं था।

शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि ग्रेट अमेरिकन बैश इवेंट में कीथ ली के NXT चैंपियनशिप जीत का सौरभ ने खुलासा कर दिया था और इसके बाद ही उन्हें वापस भेजने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, सौरभ ने बाद में मांफी मांग ली थी और उन्हें वापस भेजे जाने के पीछे यह मामला नहीं था।

WWE स्टार सौरभ गुर्जर ने एक्टिंग की शुरुआत कब की थी?

Ad

सौरभ गुर्जर ने 2013 में एक्टिंग की शुरुआत की थी और वह महाभारत में दिखे थे। उस मशहूर सीरीज में उन्होंने भीम का रोल निभाया था। अगले साल उन्हें एक बड़ा मौका मिला और उन्होंने दो साल तक The New Eat Bulaga! Indonesia को होस्ट किया था। उन्हें फिलहाल आगामी ब्रम्हास्त्र पार्ट वन: शिवा के लिए चुना गया है और इसे सितंबर 2022 में रिलीज किया जाएगा। सुपरहीरो मूवी के साथ वह अपना फिल्म डेब्यू करने वाले हैं।

हाल ही में सौरभ गुर्जर को NXT 2.0 में भी देखा गया, जहां वो एक नए किरदार में दिखाई दिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर उन्हें मेन रोस्टर में कब शामिल किया जाएगा। उनके पूर्व टैग टीम पार्टनर वीर अभी मेन रोस्टर का हिस्सा हैं।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications