क्या WWE द्वारा भारत में आयोजित किए जाने वाले बड़े इवेंट में दिग्गज Roman Reigns आएंगे?

Pankaj
WWE द्वारा अगले साल जनवरी में भारतीय फैंस को मिलेगा सरप्राइज
WWE द्वारा अगले साल जनवरी में भारतीय फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Roman Reigns: WWE द्वारा अगले साल जनवरी में भारत में लाइव इवेंट का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये इवेंट शायद 18 जनवरी को होगा। भारतीय फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। कुछ बड़े रेसलर्स भारत आएंगे तो मजा आएगा। भारत में मौजूद युवा रेसलर्स का भी इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Ad

रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इस बार भारत आ सकते हैं। रेंस WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले तीन साल उनके लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। हर कोई उनसे मिलना चाहता है। भारत में रेंस के चाहने वाले बहुत हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में जो अगले साल इवेंट होगा उसमें SmackDown के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। ये SmackDown ब्रांड का इवेंट होगा। अब ये सुनकर सभी के दिमाग में द ब्लडलाइन का नाम आ रहा है।

WWE में रोमन रेंस इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं

रोमन रेंस ब्लडलाइन फैक्शन को लीड कर रहे हैं। द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ भी इस फैक्शन में शामिल हैं। इन सभी को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। रेंस अगर लाइव इवेंट में आएंगे तो इससे WWE को फायदा होगा। बिजनेस के लिहाज से भी ये कदम WWE का अच्छा रहेगा।

अंतिम बार जब भारत में इवेंट हुआ था रोमन रेंस भी आए थे। उस समय भी रेंस को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला था। अब तो रेंस पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए हैं। अब अगर वो भारत आएंगे तो मजा आएगा। रेंस के नाम पर टिकटों की बिक्री भी ज्यादा होगी। WWE के दिमाग में ये बात जरूर होगी। अब देखना होगा कि इस बात का ऐलान कब किया जाएगा।

youtube-cover
Ad

रेंस कई बार भारतीय फैंस की तारीफ कर चुके हैं। उन्हें भारत का कल्चर अच्छा लगता है। अब ट्रिपल एच क्या कदम उठाएंगे ये देखने वाली बात होगी। अंतिम बार जब WWE का लाइव इवेंट भारत में हुआ था तब मेन इवेंट में ट्रिपल एच और जिंदर महल का मैच हुआ था। इस बार अब रोमन रेंस मेन इवेंट में नज़र आ सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications