WWE में इस हफ्ते Raw और SmackDown के एपिसोड लाइव आएंगे? शो को लेकर तमाम महत्वपूर्ण जानकारी जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw और SmackDown के एपिसोड्स में क्या होगा?
WWE Raw और SmackDown के एपिसोड्स में क्या होगा?

Raw & SmackDown: WWE रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड्स को लेकर फैंस के मन में अलग-अलग तरह के सवाल हैं। WWE ने ऐलान किया था कि वो अपने सुपरस्टार्स, क्रिएटिव टीम और अन्य स्टाफ को छुट्टी देने वाला है। SmackDown का आखिरी एपिसोड पहले से रिकॉर्ड किया गया था।

अभी क्रिसमस का सीजन चल रहा है और ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि Raw और SmackDown के अगले एपिसोड्स में क्या होगा। आपको बता दें कि कंपनी ने 18 दिसंबर के बाद सुपरस्टार्स को एक हफ्ते की छुट्टियां दी थी, ताकि वो किसमस को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर पाएं। 2023 के आखिरी Raw के एपिसोड का लाइव प्रसारण नहीं होने वाला है।

आपको बता दें कि इस शो में Raw के 2023 के सबसे अच्छे पल और मैच दिखाए जाएंगे। इसे Absolute Best of 2023 नाम दिया गया है। इस शो को जैकी रेडमंड और पीटर रोसेनबर्ग द्वारा होस्ट किया जाएगा। साफ तौर पर WWE पुरानी क्लिप्स चलाने वाला है। पिछले साल भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया था।

SmackDown के 29 दिसंबर 2023 के एपिसोड को लेकर भी फैंस के मन में सवाल है। इससे जुड़ी कोई भी आधिकारिक घोषणा देखने को नहीं मिली है। Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि SmackDown का यह एपिसोड भी लाइव नहीं होगा। यह असल में Best of SmackDown एपिसोड रहने वाला है। इसमें आपको ब्लू ब्रांड के 2023 में सबसे अच्छे मोमेंट्स और मैच दिखाए जाएंगे।

WWE Raw और SmackDown के अलावा NXT के एपिसोड को लेकर क्या अपडेट है?

Raw और SmackDown के एपिसोड में साल के सबसे अच्छे मोमेंट्स दिखाए जाएंगे लेकिन NXT का एपिसोड प्रसारित होगा। इस शो को पहले ही टेप कर लिया गया है। इस शो में कुछ जबरदस्त मैचों का आयोजन होने वाला है। NXT में मौजूद सुपरस्टार्स यहां से अगले स्पेशल शो New Year’s Evil के लिए हाइप बनाने की कोशिश करेंगे। WWE काफी समय से व्यूअरशिप के मामले में संघर्ष कर रहा है। Raw और SmackDown के एपिसोड्स में पुरानी चीज़ें दिखाई जाएंगी, ऐसे में देखना होगा कि शो की व्यूअरशिप कैसी रहती है। इस बात का अंदाजा कंपनी को भी है कि इन एपिसोड्स द्वारा उन्हें नुकसान होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now