क्या ड्रग टैस्ट में फेल होने की वजह से WWE ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड करेगी?

UFC में वापसी करने के बाद ब्रॉक लैसनर ने अपनी लड़ाई को काफी आसानी से मार्क हंट से जीता। उसके बाद ऐसा लग रहा था जैसे ब्रॉक के लिए सब कुछ अच्छा ही होगा। लेकिन उसके बाद हुए ड्रग टैस्ट में द बीस्ट फेल हो गए। उन्होने इस बारे में काफी सफाई दी, पर उसके बाद भी ब्रॉक एक और ड्रग टैस्ट में हो गए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अब ब्रॉक की मुश्किलें बढ़ सकती है। कहा जा रहा था की ब्रॉक को सस्पेंड भी किया जा सकता था। पर आज एक रेडियो शो में इस बात का पता चला है की WWE अभी ब्रॉक को सस्पेंड नहीं कर रही है। वो अपने समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन के साथ लड़ते हुए भी दिखेंगे। अभी वो WWE के सभी इवैंट में ही दिखेंगे। इस बार के ड्राफ्ट में ब्रॉक को रॉ में लिया गया, इससे ये साबित होता है की ब्रॉक की अभी WWE स्थिति ज़्यादा खराब नहीं है। आपको ये बता दें की WWE की ड्रग्स को लेकर पॉलिसी काफी सख़्त रही है। अब देखते हैं की ब्रॉक के केस में WWE का निर्णय लेती है, समरस्लैम के बाद ही WWE कोई निर्णय लेने में सफल होगी। क्योंकि UFC के नियमों के अनुसार WWE काम नहीं करती है। ब्रॉक WWE के सबसे बड़े सेलिंग स्टार हैं। इसलिए भी वो कहीं जाएँ ऐसा होता हुआ दिख नहीं रहा है। WWE इस मुद्दे पर कोई कार्यवाही कर सकती है पर दिखावे के लिए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications