फैंस के लिए बड़ी खबर, सऊदी अरब में इस साल के अंत में पहली बार हो सकता हैं विमेंस मैच

सऊदी अरब के put forth ने एक बड़ा एलान किया है। सऊदी अरब की महिलाएं अब स्पोर्ट्स इवेंट में भाग ले सकती हैं। यानि की किसी भी गेम में परफॉर्म कर सकती है। और ये एलान एक तरफ से प्रोफेशनल रैसलिंग के लिए खुशी लेकर आया है। खासतौर पर WWE के लिए ये खुशी का पल है। अब उम्मीद ये जताई जा रही है कि इस महीने के अंत में विमेंस मैच वहां हो सकते है। WWE एक बार फिर धमाल मई के अंत में सऊदी अरब में मचाएगा। लेकिन इस बार मैन नहीं बल्कि विमेंस का धमाका होगा। हाल ही में WWE ने 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट सऊदी अरब में साइन किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक यहां वो WWE को शो लगातार कराएगा। इसमें से एक सबसे बड़ा इवेंट ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल यहां हो चुका है। पिछले महीने 27 तारीख को इस इवेंट का आयोजन हुआ था। इस साल के अंत में भी एक बडा़ इवेंट सऊदी अरब में WWE कराएगा। इस इवेंट का प्रमोशन अभी से शुरू हो गया है। सऊदी अरब सबसे तेज विकसित होने वाले देशों में से एक है। सऊदी अरब में विमेंस के लिए कई नियम बनाए गए है। लेकिन पिछले एक साल से कई नियमों में बदलाव कर दिया गया है। अब वहां की विमेंस अपनी काबिलियत दिखा सकती है। “Quality of Life program 2020” का एलान सऊदी अरब में किया गया है। जिसके तहत इस देश में हर किसी को उसका हक मिलेगा। यानि की जो वो चाहता है वो कर सकता हैं। इसका एक पूरा का पूरा संदेश ये है कि विमेंस अब हर चीज में प्रतिभाग कर सकती है। स्पोर्ट्स और नॉन स्पोर्ट्स में वो अब नजर आएंगी। नवंबर में जो WWE द्वारा एक और बड़ा इवेंट सऊदी अरब में होगा, अब उसमें विमेंस का मैच भी शामिल हो सकता है। और अगर ऐसा होता है तो ये इवेंट काफी शानदार होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications