इस साल होने वाले समरस्लैम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। WWE समरस्लैम में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए एलेक्सा ब्लिस और नाया जैक्स का मैच करा सकता है।
रैसलिंग ऑब्जर्वर लाइव के अनुसार, इसके पीछे का कारण ये है कि WWE ने बैकस्टेज पर एलेक्सा और नाया का सैगमैंट रॉ में दिखाया था क्योंकि ये इन दोनों की फ्यूड का प्रमोशन था। समरस्लैम WWE का सबसे बड़ा पीपीवी होता है।
WWE के साल में चार बड़े पीपीवी होते है। रॉयल रंबल, रैसलमेनिया, समरस्लैम, और सर्वाइवर सीरीज ये चार सबसे बड़े पीपीवी WWE के होते है।
एलेक्सा ब्लिस इस समय रॉ की चैंपियन है। और साशा बैंक्स के खिलाफ वो ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी में अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। इस पीपीवी का आयोजन 9 जुलाई को होगा। कई रिपोर्ट के अनुसार ये कहा जा रहा है कि एलेक्सा ब्लिस अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगी। क्योंकि इसके बाद उनकी फ्यूड नाया जैक्स के साथ होगी।
पहले WWE का ये प्लान था कि साशा बैंक्स और बेली के बीच रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच कराया जाए। लेकिन हाल के प्लान के मुताबिक ना तो टाइटल बेली के पास रहेगा और ना ही साशा बैंक्स के पास रहेगा।
इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में बैकस्टेज में नाया जैक्स और एलेक्सा ब्लिस का एक सैगमैंट दिखाया गया था। ये इसलिए दिखाया गया था कि यहां से अब इन दोनों की फ्यूड के बीज बोए जाएं। तांकि समरस्लैम 2017 में एलेक्सा ब्लिस और नाया जैक्स का मैच हो पाए।
एलेक्सा ब्लिस को अभी अपना टाइटल ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में डिफेंड करना है। इसके बाद 20 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन होगा। न्य यार्क में इस बड़े पीपीवी का आयोजन होगा। ये WWE का सबसे बड़ा इवेंट होता है। और अब ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर के बाद रोड टू समरस्लैम शुरू हो जाएगा। देखना होगा आगे ये स्टोरीलाइन कहां तक जाएगी।
Published 28 Jun 2017, 12:25 IST