Pro Wrestling Sheet ने ये सूचना दी है कि, रैसलमेनिया 34 न्यू ओर्लियंस, लुईजियाना में आयोजित होगा। PWS के अनुसार, 'कई सूत्रों से पता चला है कि WWE जल्द ही ये घोषणा कर सकता है कि, 2018 में रैसलमेनिया न्यू ओर्लियंस में फिर लौटेगा' रैसलमेनिया 30 न्यू ओर्लियंस में हुआ था, और रैसलमेनिया 30 उस मैच का गवाह बना था, जहां लैसनर ने अंडरटेकर को हराकर उनके रिकॉर्ड पर ब्रेक लगाया। इस रैसलमेनिया में डेनियल ओब्रायन ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा कर पूरा एरिना अपने 'यस' से हिला दिया था। वैसे इन चार सालों में न्यू ओर्लियंस में दूसरी बार रैसलमेनिया का आयोजन होगा। पिछले रैसलमेनिया में स्टेडियम में करीब 75,167 दर्शक मौजूद थे। इस खबर के बाद इसकी कई फैंस आलोचना भी कर रहे है। कई फैंस ने उम्मीद जताई थी कि रैसलमेनिया 34 मिनियापोलिस, मिनेसोटा में होगा। लेकिन अब शायद फैंस को लंबा इतंजार करना पड़ेगा। वैसे न्यू ओर्लियंस की गर्वनमेंट के साथ WWE के अच्छे संबंध है। साथ ही WWE के ऑरलॉडो की गर्वनमेंट के साथ भी अच्छे संबंध है। ये ध्यान देने की बात है कि 2018 में न्यू ओर्लियंस अपनी 300वीं सालगिरह मनाएगा। तो उम्मीद ये है कि, यहां एक बड़ा इवेंट हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ न्यू ओर्लियंस ने WWE को अच्छे होटल और फैसिलिटी देने का वादा किया है। जोकि WWE के लिए फायदेमंद होगा। इस साल का रैसलमेनिया 33 ऑरलॉडो में होगा, और ये कैंपिंग वर्ल्ड स्टेडियम में होगा। जहां पर रैसलमेनिया 24 भी हुआ था। PWS का ये भी कहना है कि, WWE जल्द ही इस बात की घोषणा कर देगा। यानि की रैसलमेनिया 33 होने से पहले मार्च में इसकी घोषणा हो सकती है। वैसे लास्ट टाइम भी WWE ने मार्च में ही घोषणा की थी। 9 जनवरी को होने वाला रॉ का एपिसोड भी न्यू ओर्लियंस में होगा। जहां से इस बात के कुछ संकेत मिल सकते है। For everyone writing me about a tweet from November saying Mania would be in NOLA, the deal was only recently made official. — Ryan Satin (@ryansatin) January 2, 2017 WrestleMania 34 will be in New Orleans. — Wrestling With Words (@wrestlewords) November 11, 2016