WWE का सबसे बड़ा पीपीवी रैसलमेनिया फैंस को चौंकाने के लिए जाना चाहता है। शो में हमें चौंकाने वाले नतीजे और बड़े सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिलती है। इस साल हुए रैसलमेनिया 35 ने भी फैंस को निराश नहीं और उन्हें कई चौंकाने वाले नतीजे और बड़े सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली।
रैसलमेनिया 35 में अगर किसी सुपरस्टार की वापसी सबसे ज्यादा चर्चित रही तो वह जॉन सीना की थी। जॉन सीना ने रैसलमेनिया 35 में चौंकाने वाली वापसी की। उनकी वापसी से ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि सीना अपने कई साल पुराने कैरेक्टर में नजर आए।
इस कैरेक्टर का नाम डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स है और इसका इस्तेमाल जॉन सीना ने साल 2002 से लेकर 2005 तक किया था। आपको बता दें कि यह एक हील किरदार था, जो लोगों का मज़ाक उड़ाता था। डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक के रूप में वापसी करने के बाद फैंस सोच रहे होंगे कि आखिर जॉन सीना ने डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक के साथ वापसी की।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं जॉन सीना के 'डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स' गिमिक में वापसी करने के 4 सबसे बड़े कारणों पर।
वापसी के बाद सीना लंबे समय तक रूकना चाहते हैं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b397-15547084576402-800.jpg 1920w)
जॉन सीना वर्तमान में WWE में पार्ट टाइमर के रूप में है। इसके अलावा WWE में उनका करियर अब ज्यादा दिनों का रहा नहीं है ऐसे में सीना चाहेंगे कि वह WWE में अपने करियर का बचा हुआ समय फुल टाइमर के रूप में बिताएं।
जॉन सीना भी धीरे-धीरे उम्र के उस पड़ाव में पहुंच रहे हैं जहां से उनके लिए रैसलिंग करना आसान नहीं होगा। इसके अलावा उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते भी समय ना के बराबर रहेगा। ऐसे में सीना ने 'डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स' गीमिक के रूप में वापसी की ताकि वह लंबे समय तक कंपनी रूक सके।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
रैसलमेनिया मूमेंट
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d328d-15546929205673-800.jpg 1920w)
WWE के पास रैसलमेनिया 35 के लिए जॉन सीना के लिए किसी सुपरस्टार की वापसी की विकल्प नहीं था। इससे पहले स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और अंडरटेकर की वापसी की खबरें थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में कंपनी को सीना को लेकर कुछ नया करना था।
फिलहाल कंपनी के पास सीना के लिए कोई प्रतिद्वंदी या फिर नई स्टोरीलाइन शुरू करने का समय नहीं था ऐसे में कंपनी ने सीना को उनको पुरानी गीमिक के रूप में वापस लाने का फैसला किया। सीना को उनकी पुरानी गीमिक में देखकर फैंस काफी खुश थे।
अपने इस (फोटो) अवतार को छिपाने के लिए
![Image result for John Cena 2019](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/e2111-15546931483154-800.jpg 1920w)
कई फैंस शायद इस बात से सहमत ना हो लेकर ऊपर दी गई फोटो में जॉन सीना जिस अवतार में नज़र आ रहे है उससे में बिल्कुल भी फिट नहीं बैठ नहीं रहे हैं। शायद जॉन सीना भी इस बात को अच्छी तरह से समझ गए होंगे।
ऐसे में रैसलमेनिया 35 में उन्होंने डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक के रूप में वापसी की ताकि फैंस को उनका पुराना लुक याद ना आए।
WWE में अब डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक के साथ ही आगे बढ़ेंगे जॉन सीना
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/daae0-15546934978426-800.jpg 1920w)
जॉन सीना ने रैसलमेनिया 35 में इलायस के सैगमेंट के दौरान दखल दिया था। जॉन सीना ने डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक के रूप में वापसी कर सभी फैंस को हैरान कर दिया था। अब जब सीना ने डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक के रूप में वापसी कर ही ली है तो इस बात की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है कि सीना आने वाले समय में डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक में नज़र आएंगे।
हमारे ख्याल से अगर आने वाले कुछ हफ्तों में फैंस को जॉन सीना डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गीमिक के साथ नज़र आएं तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए।