हर साल की तरह इस साल भी रैसलमेनिया बेहद ख़ास रही। एक तरफ जहां ये अभी तक सबसे लंबी रैसलमेनिया थी, वहीं इस साल भी कई स्टार्स चोट की वजह से रैसलमेनिया में वापस आए। इसके अलावा कई पुराने पुराने स्टार्स भी वापस आए। तो आइये जानते है कि इस बार रैसलमेनिया में किस किस स्टार्स ने वापसी कर फैंस को हैरान कर दिया।
#1 एंबर मून
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/46d83-15547135269866-800.jpg 1920w)
मून ने रैसलमेनिया 35 में विमेंस बैटल रॉयल मैच में WWE टेलीविजन पर वापसी की, जिसे कार्मेला ने जीता था। गौरतलब है कि कोहनी की चोट के कारण मून इन रिंग एक्शन से बाहर थी। इसके अलावा उन्होंने लाना को इस मैच से एलिमिनेट भी किया था।
#2 ल्यूक हार्पर
हार्पर ने रैसलमेनिया 35 में आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में चोट से वापसी की। इस दौरान उनका सामना ब्रॉन स्ट्रोमैन से हुआ था, लेकिन अंत में उन्होंने ही हार्पर को बैटल रॉयल को ही एलिमिनेट किया था। इसके अलावा आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल को एक बार फिर से ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जीता और एक बार फिर से यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच की मांग की।
#3 रायनो
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/27d76-15547136361417-800.jpg 1920w)
इन्होंने ने भी रैसलमेनिया 35 में आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में वापसी की ।हाल में ही उन्होंने हिंट दिए थे कि वो WWE से दूर हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने एक बार फिर से वापसी कर के फैंस का मनोरंजन किया।
#4 जॉन सीना
पिछले साल की तरह इस बार भी जॉन सीना की वापसी को लेकर किसी भी तरह कोई भी आशा नहीं थी लेकिन इसके बाद उन्होंने रैसलमेनिया में जगह बनाई। पिछले साल उन्होंने द अंडरटेकर का सामना किया था और इस मैच में वो हार गए थे। इस बार सीना अपने पुराने अवतार में नज़र आए। इस बार सीना 'डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स' के रूप में नज़र आए और उन्होंने इलायस के सैगमेंट में दखल दिया। इस दौरान एक यादगार प्रोमो किया और अंत में AA मार कर शो की स्पॉटलाइट चुरा ली।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#5 स्कॉट हॉल, #6 केविन नैश
![Scott Hall and Kevin Nash](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9b1f7-15546951034091-800.jpg 1920w)
स्कॉट हॉल और केविन नैश शनिवार रात WWE हॉल ऑफ फेम में थे और वे इस बार रैसलमेनिया 35 के लिए भी वापस आए। इस बारवो बैकस्टेज सैगमेंट में थे।। आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल में ब्रॉन स्ट्रोमैन कोलिन जोस्ट और माइकल चे को बुरी तरह से पिटा था, जिसके बाद वो डॉक्टर के पास थे, जहाँ पर स्कॉट हॉल और केविन नैश डॉक्टरों के रूप में थे।
#7 रिक फ्लेयर
![Ric Flair watching over Triple H](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/cb70c-15546952713870-800.jpg 1920w)
इस बार रिक फ्लेयर ने भी वापसी की। इस दौरान उन्होंने ट्रिपल एच की मदद की। उन्होंने मैच के दौरान ट्रिपल एच को एक स्लेजहैमर सौंप दिया। जिसके बाद ट्रिपल एच ने इसी मदद से बतिस्ता को हराया और उनका करियर खत्म किया।
#8 हल्क होगन
किसी ने भी उम्मीद की नहीं की होगी इस बार हल्क होगन भी वापसी करेंगे। हालांकि ब्लिस ने उनकी वापसी की घोषणा की और उन्होंने प्रोमो किया। हालांकि इस दौरान पॉल हेमन आ गए और उन्होंने कहा कि लैसनर फाइट के लिए पूरी रात नहीं रुकेंगे। जिसके बाद उनका मुकाबला सैथ से हुआ, जिसको लैसनर हार गए।