WWE न्यूज़: लगभग 16 साल बाद इस बड़े शहर में हो सकता है WrestleMania 37 का आयोजन

WWE may return to this city for WrestleMania after 16 years

आमतौर पर WWE फैंस को रैसलमेनिया के आयोजन के बारे में एक साल पहले ही जानकारी दे दी जाती है। उदाहरण के तौर पर, जैसे रैसलमेनिया 35 से तुरंत पहले रैसलमेनिया 36 कहाँ होगी, इस बारे में WWE ने फैंस के साथ जानकारी साझा की थी। रैसलमेनिया 36 अगले वर्ष टैम्पा में आयोजित होनी है।

Ad

मगर इस बार स्थिति कुछ अलग है और Wrestling Observer Radio ने 2021 में रैसलमेनिया 37 कहाँ होगी, इसके बारे में बड़ा खुलासा किया है।

Wrestling Observer Radio के अनुसार रैसलमेनिया 37 का आयोजन लॉस एंजेलिस में प्लान किया जा रहा है। लॉस एंजेलिस एक ऐसा शहर जहाँ 2005 के बाद कोई बड़ा इवेंट आयोजित नहीं हुआ है। डेव मेल्टजर ने कहा कि अब अब लॉस एंजेलिस के लोगों को और अधिक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

हॉलीवुड पार्क, एक नया स्टेडियम जिसकी शुरुआत 2020 में होनी है। इसलिए WWE के पास मौका होगा कि 2016 का रैसलमेनिया रिकॉर्ड टूट सके। रैसलमेनिया 32 को 102,000 लोगों ने लाइव देखा था। अब WWE के पास इतना बड़ा स्टेडियम होगा जिससे आसानी से इस रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है।

रैसलमेनिया अपने आप में एक बहुत बड़ी इवेंट है और औसतन 70000 हजार दर्शक इसे लाइव देखने पहुँचते ही पहुँचते हैं।

Forbes ने भी रैसलमेनिया को दुनिया की छठी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स इवेंट करार दिया था। Forbes की लिस्ट में रैसलमेनिया की जगह होना दर्शाता है कि क्यों बड़े शहर इस इवेंट के आयोजन के लिए इतनी दिलचस्पी दिखाते हैं।

मगर फिलहाल WWE का पूरा फोकस रैसलमेनिया 36 पर है, जो कि अगले साल टैम्पा में आयोजित होनी है। ऐसा हो भी क्यों ना, AEW से WWE को तगड़ा कम्पटीशन मिल रहा है, इसलिए अगला एक साल विंस मैकमैहन के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications