रैसलमेनिया 34 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फैंस इस लम्हें के लिए काफी उत्साहित है। रैसलमेनिया रैसलिंग की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है। रैसलमेनिया 34 के लिए अब बस ज्यादा दिन नहीं है। इस बार का रैसलमेनिया मैच कार्ड भा काफी शानदार है। कंपनी के टॉप के सुपरस्टार्स के बीच धमाकेदार मैच इस बार होंगे। जॉन सीना का मुकाबला लगभग अंडरटेकर के साथ पक्का है। रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। वहीं मेन इवेंट में नाकामुरा का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा।
पिछले कुछ रैसलमेनिया की बात करें तो वो विवादो के कारण से जाने जाते है। लेकिन फिर भी काफी शो अच्छे रहे हैं। फैंस के लिए रैसलमेनिया में काफी अजीब सी चीजे देखने को मिली थी। कभी बड़ा सरप्राइज मिलता है तो कभी फैंस के दिल थम जाते है। आइए एक नजर डालते उन चीजों पर जिनसे फैंस चौंक सकते हैं।