रैसलमेनिया का काउंटडाउन शुरु हो गया है। रैसलमेनिया में स्मैकडाउन के कई सारे मैच होने है लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें डेनियल ब्रायन- शेन मैकमैहन बनाम केविन ओवंस और सैमी जेन के मुकाबले पर होगी। जैसा की अनुमान था कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड पर शेन और ब्रायन की जोड़ी सामने आकर अपने दुश्मनों को धमकी देगी वैसा ही नजारा देखने को मिला।
सबसे पहले डेनियल ब्रायन ने स्मैकडाउन में कदम रखा उसके बाद अपने साथी और ब्लू ब्रांड के कमिश्नर शेन मैकमैहन को बुलाया। शेन ने ब्रायन को उनकी वापसी के लिए बधाई दी, जबकि ब्रायन भावुक होते हुए शेन से अपनी की हुई गलतियों की माफी मांग रहे थे। इसके अलावा शेन मैकमैहन भी खुद को माफी मांगने से रोक नहीं पाए। शेन ने भी मांफी मांगते हुए हाथ आगे बढ़ाया लेकिन ब्रायन ने हाथ की जगह उन्हें गले लगा लिया। ब्लू ब्रांड में ये काफी भावुक पल था। ब्रायन की बाते सुनकर शेन की आंखें नम हो गई थी। दोनों सुपरस्टार्स को गले मिलता देख फैंस भी इमोशनल हो गए।
HUG. IT. OUT!!!! ? ?#SDLive #WrestleMania @ShaneMcMahon @WWEDanielBryan pic.twitter.com/si5XoqkiDr
— WWE (@WWE) April 4, 2018
Nashville didn't want to see @WWEDanielBryan & @shanemcmahon resolve their issues with a handshake...#HugItOut #SDLive #WrestleMania pic.twitter.com/IhxGw2THN4
— WWE (@WWE) April 4, 2018
इसके बाद शेन और ब्रायन ने अपने पिछले सभी मतभेदों को भूला दिया और केविन ओवंस और सैमी जेन के खिलाफ हल्ला बोल दिया। शेन और ब्रायन ने साफ किया कि अब ओवंस और जेन उनसे रैसलमेनिया पर बच नहीं पाएंगे।"Congrats on being medically cleared to do what YOU LOVE and what WE LOVE to watch you do!" - @ShaneMcMahon to @WWEDanielBryan
But @WWEDanielBryan isn't the only one that's medically cleared, @ShaneMcMahon WILL compete at #WrestleMania! #SDLive pic.twitter.com/i6hKRnZ8Ba — WWE Universe (@WWEUniverse) April 4, 2018
आपको बता दे कि ओवंस और सैमी ने पहले शेन मैकमैहन पर गंभीर अटैक किया था। जिसके बाद ब्रायन ने उन्हें फायर किया तभी ब्रायन को भी दोनों ने अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद इन चारों के बीच टैग मैच तय किया गया। अब देखना होगा कि रैसलमेनिया में ब्रायन और शेन किस तरह से अपना बदला लेते हैं।Hug tonight, beat up @SamiZayn and #KevinOwens on Sunday!@WWEDanielBryan and @ShaneMcMahon are DEFINITELY on the same page heading into their #WrestleMania bout! #SDLive pic.twitter.com/g4gr6dEFAO
— WWE Universe (@WWEUniverse) April 4, 2018