WWE फैंस से लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रेसलिंग दिग्गज और पूर्व WWE सुपस्टार एंजेलो "किंग कॉन्ग" मोस्का (Angelo "King Kong" Mosca) का निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में इस दुनिया को एंजेलो "किंग कॉन्ग" मोस्का ने अलविदा कह दिया। एंजेलो मोस्का अलजाइमर रोग से काफी लंबे समय से पीड़ित थे।WWE दिग्गज का 84 साल की उम्र में हुआ निधन1980 के टाइम पर WWE में मोस्का का बहुत बड़ा नाम था। WWE ने भी काफी लंबा स्टेटमेंट जारी कर इस दिग्गज को ट्रिब्यूट दिया।WWE@WWEWWE is saddened to learn that Angelo Mosca, Sr. passed away at the age of 84. ms.spr.ly/6013kRipW5:03 AM · Nov 7, 20212157301WWE is saddened to learn that Angelo Mosca, Sr. passed away at the age of 84. ms.spr.ly/6013kRipWइस खबर की जानकारी सबसे पहले एंजेलो मोस्का की पत्नी हेलन मोस्का ने फेसबुक के जरिए दी।एंजेलो मोस्का सबसे ज्यादा फेमस CFL से हुए। ये कनाडा की फुटबाल लीग है। मोस्का ने फुटबाल में कई कप अपने नाम किए। काफी लंबा समय फुटबाल में मोस्का ने व्यतीत किया। फुटबाल में नाम बनाने के बाद एंजेलो मोस्का ने प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा। इस बिजनेस भी उन्होंने बहुत जल्दी नाम बना लिया था। कई कंपनी में टॉप हील के रूप में मोस्का ने काम किया। साल 1981 में विंस मैकमैहन की कंपनी WWE में मोस्का आए। WWE के बड़े दिग्गजों के साथ इसके बाद मोस्का की राइवलरी रही। काफी अच्छा काम उन्होंने यहां पर किया। साल 1985 में WWE से मोस्का चले गए थे। इसके करीब एक साल बाद रेसलिंग से रिटायरमेंट भी मोस्का ने ले लिया था।मोस्का का रेसलिंग की दुनिया में बहुत योगदान है। रेसलिंग से रिटायरमेंट उन्होंने पहले ले लिया था लेकिन बैकस्टेज वो हमेशा काम करते रहे थे। पिछले कुछ सालों से उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। काफी परेशानी में इस दौरान मोस्का थे। मोस्का का जाना रेसलिंग के लिए क्षति है। सोशल मीडिया में भी फैंस अपने-अपने अंदाज में मोस्का को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। WWE ने भी ट्रिब्यूट मोस्का को दिया। WWE में अपने काम से मोस्का ने सभी को प्रभावित किया था। विंस मैकमैहन की कंपनी को 80 के दशक में सफलता दिलाने में मोस्का का बहुत बड़ा हाथ रहा है। मोस्का के परिवार के प्रति अब सभी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।