Chad Gable: WWE सुपरस्टार चैड गेबल (Chad Gable) लगातार अपने सैगमेंट्स से फैंस के दिल में जगह बना रहे हैं। फैंस भी उनके पुश को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच रेसलिंग दिग्गज कोनन (Konnan) ने चैड गेबल की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि चैड गेबल WWE में एक पुश के हकदार हैं।चैड गेबल 2014 से WWE में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। अपने करियर में उन्होंने अभी तक NXT, Raw और SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीती हैं।इसके अलावा वो इस समय Raw में अल्फा अकादमी के सदस्य के रूप में नज़र आ रहे हैं।दिग्गज के अनुसार चैड गेबल को WWE द्वारा पुश मिलना चाहिए हाल ही में कोनन Keepin' It 100 पॉडकास्ट पर नज़र आए थे। इस दौरान उन्होंने चैड गेबल को लेकर बात की थी। अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने चैड गेबल की तारीफ करते हुए कहा था कि वो उस समय का अब इंतजार नहीं कर सकते हैं, जब ट्रिपल एच और WWE उन्हें पुश देना शुरू कर देगा।चैड गेबल को लेकर उन्होंने कहा,"वो हर शो में काफी ज्यादा फीचर होते हैं। उन्हें हर तरह से यूज किया जा रहा है, क्योंकि उनके हर सैगमेंट को फैंस पसंद कर रहे हैं। फैंस उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं। उनकी वजह से ही अल्फा अकादमी भी फैंस में ओवर है। वो शानदार व्यक्ति हैं। वो रिंग में अच्छे हैं, उनका माइक वर्क अच्छा है, वो फनी हैं और वो सीरियस कैरेक्टर भी प्ले कर सकते हैं। मैं उस समय का इंतजार अब नहीं कर सकता, जब WWE उन्हें पुश देना शुरू कर देगा, क्योंकि वो किसी भी स्टार के साथ एक शानदार मैच का हिस्सा बन सकते हैं।"🔥 ❌  GOAT GOD  🔥 ❌ #RoxySZN #HayterSZN (-_•)@GOATGOD_1000AJ Styles Defeats Chad Gable, Good Match! #WWERAW141AJ Styles Defeats Chad Gable, Good Match! #WWERAW https://t.co/vrVYKHDULdसिर्फ कोनन ही नहीं बल्कि पूर्व WWE चैंपियन कर्ट एंगल भी चैड गेबल की काफी ज्यादा तारीफ कर चुके हैं। WWE सुपरस्टार चैड गेबल की तारीफ में उन्होंने कहा था कि वो चैड गेबल में कभी-कभी खुद को देखते हैं। फिलहाल यह देखना दिलचस्प रहेगा कि ट्रिपल एच किस तरह से आने वाले समय में चैड गेबल को पुश देते हैं।Ayo's Wrestling Clips@ayowrestleclipsGable suplexes BraunChad Gable vs Braun Strowman@ WWE Raw 10.3.2022Gable suplexes BraunChad Gable vs Braun Strowman@ WWE Raw 10.3.2022 https://t.co/gBNdjXm2nu WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।