58 साल की उम्र में रेसलिंग दिग्गज के निधन से शोक में डूबा WWE ऑफिशियल, भावुक प्रतिक्रिया देकर जताया दुःख

Ujjaval
WWE ऑफिशियल ने दी बिग जैक के निधन पर प्रतिक्रिया
WWE ऑफिशियल ने दी बिग जैक के निधन पर प्रतिक्रिया

John Burk aka Big Jack: रेसलिंग दिग्गज जॉन बर्क (John Burk) का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। वो बिग जैक (Big Jack) नाम से काफी ज्यादा फेमस थे और उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर कई यादगार मैच दिए थे। वो शिकागो के इंडिपेंडेंट सर्किट का बहुत बड़ा नाम थे। अब इसी चीज़ को लेकर WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स (Adam Pearce) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Wrestling Observer Newsletter के हालिया एडिशन द्वारा पता चला कि दिग्गज रेसलर और प्रमोटर जॉन बर्क उर्फ बिग जैक का निधन हो गया है। वो 22 मार्च 2024 को दुनिया को अलविदा कह गए। असल में उन्हें लिवर कैंसर के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और यही उनकी मृत्यु का कारण बना। कई सारे फैंस और रेसलिंग जगत के सुपरस्टार्स ने इस खबर पर दुःख जताया।

एडम पीयर्स ने बिग जैक के निधन पर निराशा दिखाई। उन्होंने बताया कि हमेशा ही जैक ने उनकी काफी ज्यादा मदद की। पीयर्स को अपने करियर के शुरुआती समय से जैक का पूरी तरह से सपोर्ट मिला और इसी के चलते उनके मन में दिग्गज के लिए हमेशा सम्मान रहेगा। उन्होंने कहा,

"लंबरजैक जॉन बर्क, मैंने जब से शुरुआत की थी, आपने हमेशा ही मेरे साथ अच्छा बर्ताव किया। बिग जैक, भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।"

आप नीचे एडम पीयर्स की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

WWE में कभी नज़र नहीं आए बिग जैक

बिग जैक ने WWE में कभी काम नहीं किया लेकिन वो शिकागो के इंडिपेंडेंट सर्किट का काफी अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने PWI और PCW जैसे प्रमोशन्स की शुरुआत में काफी बड़ा किरदार निभाया। शिकागो में रेसलिंग को आगे बढ़ाने में बिग जैक ने शुरुआत से बहुत ज्यादा मदद की। All American Wrestling प्रमोशन को उन्होंने टोनी स्कार्पोन और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर शुरू किया था।

बिग जैक रिंग में काफी खतरनाक थे और वो हमेशा से अपने साइज का फायदा उठाते हुए नज़र आते थे। परफॉर्मर के अलावा एक प्रमोटर के तौर पर उनका काफी ज्यादा सम्मान किया जाता था। इसी कारण कहा जा सकता है कि उन्हें फैंस द्वारा काफी ज्यादा मिस किया जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now