'Roman Reigns को एक और धोखा मिलेगा' - WWE Money in the Bank से पहले हुई हैरान करने वाली भविष्यवाणी

roman reigns one more betrayal
रोमन रेंस को एक और धोखा मिल सकता है?

Roman Reigns: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को सुपरकिक लगाकर खुद को द ब्लडलाइन (The Bloodline) से दूर कर लिया था। द उसोज़ (The Usos) बेबीफेस टर्न ले चुके हैं और अब रेसलिंग दिग्गज, बिल एप्टर (Bill Apter) ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि पॉल हेमन (Paul Heyman) फ्यूचर में रोमन और सिकोआ को धोखा दे सकते हैं।

UnSkripted पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर बिल एप्टर ने Roman Reigns को मिले धोखे पर चर्चा करते हुए बताया कि हेमन, ट्राइबल चीफ का साथ छोड़कर सबको चौंका सकते हैं। उन्होंने कहा:

"मुझे लगता है यहां एक सबसे चौंकाने वाली चीज़ की जा सकती है क्योंकि कंपनी इस कहानी को जारी रखना चाहती है। अब रोमन रेंस और सोलो सिकोआ मिलकर द उसोज़ से भिड़ेंगे। क्या ऐसा नहीं हो सकता कि पॉल हेमन, द उसोज़ के साथ चले जाएं। क्या आप सब चौंक उठेंगे?"

आपको बता दें कि Roman Reigns vs ब्रॉक लैसनर फिउड के दौरान कई बार संकेत दिए गए थे कि पॉल हेमन, लैसनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन बाद में हेमन अपने ट्राइबल चीफ को मनाने में सफल रहे थे। मगर हेमन का किरदार ऐसा रहा है कि उनपर भरोसा करना किसी के लिए काफी मुश्किल काम प्रतीत होता है।

youtube-cover

Vince Russo ने बताया WWE में Roman Reigns के ग्रुप The Bloodline की कहानी कैसे खत्म हो सकती है

Legion of Raw पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर विंस रूसो ने चर्चा करते हुए बताया कि WWE में द ब्लडलाइन की कहानी कैसे समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेबीफेस सुपरस्टार को रोमन के साथ जुड़ना चाहिए और धीरे-धीरे उनके ग्रुप की नींव को कमजोर करते हुए उन्हें हराए।

विंस ने कहा:

"किसी रेसलर की उनसे दोस्ती कराई जाए, जिसे रोमन हमेशा सपोर्ट करें। एक बेबीफेस रेसलर इस एंगल के लिए सबसे अच्छा विकल्प होगा, जिसे लोग हील समझने लगेंगे और उनके साथ रोमन होंगे। वो बेबीफेस रेसलर धीरे-धीरे रोमन के ग्रुप की नींव को कमजोर करे और अंत में उन्हें हराए। मैं इस स्टोरीलाइन का इस तरीके से अंत करता।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Neeraj sharma
Be the first one to comment