WWE में ट्राइबल कॉम्बैट मैच के बाद Roman Reigns के ऊपर होगी हाहाकार, खून से हो सकते हैं लथपथ, दिग्गज की भविष्यवाणी

WWE
WWE में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ मैच को लेकर बड़ा दावा (Photo: WWE.com)

Legend Big Prediction About Roman Reigns-Solo Sikoa Match: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होने वाला है। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर होगी। रेंस के पास इन चीजों को दोबारा हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। दोनों के बीच मुकाबले में बवाल मचना लगभग तय है। प्रोफेशनल रेसलिंग हॉल ऑफ फेमर मैगनम टी.ए. ने कहा है कि ओटीसी अपना मिशन पूरा कर सकते हैं लेकिन उनकी रात बुरी तरह खत्म हो सकती है। मैगनम ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कह दिया है कि रेंस के ऊपर हाहाकार हो सकती है।

Ad

The Boss पॉडकास्ट पर मैगनम टी.ए. ने कहा कि कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस को पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन के खिलाफ जीत मिल जाएगी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक ऐसा विचार प्रकट किया जिसके बारे में जानकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे। मैगनम का कहना है कि जेकब फाटू का दिमाग खराब हो सकता है और वो रोमन रेंस सहित अन्य स्टार्स के ऊपर अटैक कर सकते हैं, जिससे वहां पर खून का दरिया बह सकता है। दिग्गज के अनुसार,

रोमन रेंस मुकाबला जीत सकते हैं। जेकब फाटू इसके बाद बाहर आकर बवाल मचा सकते हैं। उन्हें कोई भी कंट्रोल नहीं कर सकता है। आप जानते हैं कि फाटू का कैरेक्टर इस तरह का अभी तक रहा है। वो रोमन के ऊपर खतरनाक अटैक कर उन्हें खून से लथपथ कर सकते हैं। आप जानते हैं कि उसके बाद क्या होगा। वहां से फिर बिजनेस में फिर कुछ नया हो सकता है।

youtube-cover
Ad

WWE रिंग में कब होगा रोमन रेंस और जेकब फाटू का मैच?

WWE द्वारा कई बार रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच मैच के संकेत भी दिए जा चुके हैं। साल 2024 में सबसे अच्छा डेब्यू फाटू का रहा है। उन्होंने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है। सोलो सिकोआ को भी उनकी वजह से काफी मजबूती मिली है। रोमन भी उनसे पार नहीं पा पाए हैं। फाटू का मुकाबला आगे जाकर रेंस के साथ होना लगभग तय है। अब देखना होगा कि कंपनी कब इस पर विचार करेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications