"बहुत मजे़दार था और मुझे पसंद आया"- WWE SmackDown में हुए Roman Reigns के सैगमेंट को देखकर दिग्गज हुआ गदगद

Pankaj
WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ खास सैगमेंट
WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ खास सैगमेंट

Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) का बड़ा सैगमेंट हुआ। बहुत ही बवाल यहां देखने को मिला। द ब्लडलाइन (The Bloodline), ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre), द ब्रॉलिंग ब्रूट्स (The Brawling Brutes) का जलवा यहां देखने को मिला। आगे आने वाले बड़े इवेंट के लिए एक खास मैच को बिल्ड किया गया।

Ad

Crown Jewel में पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने लोगन पॉल को हराया था। रोमन की बात इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शेमस के साथ हुई। शेमस जब अपनी बात रख रहे थे तब कई बार उनका माइक बंद हो गया था।

Ad

WWE SmackDown में हुए खास सैगमेंट को लेकर दिग्गज डच मेंटल का बयान

Sportskeeda Wrestling पर अब दिग्गज डच मेंटल ने इस सैगमेंट को लेकर अपनी बात रखी। इस सैगमेंट में शेमस के साथ हुई घटना को लेकर मेंटल ने कहा,

क्या ये सेटअप किया गया था? क्या नहीं किया गया था? कभी माइक काम कर रहा था और कभी नहीं कर रहा था। इसके बाद रोमन रेंस ने हंसना शुरू कर दिया था। ये बहुत ही फनी था, मुझे भी पसंद आया। रोमन ने भी चीजों को अच्छे से संभाला। इसके बाद सभी ने रिंग में आकर बवाल मचाया। मैकइंटायर भी आए और रिंग में एक बड़ी चीज़ देखने को मिली।

youtube-cover
Ad

कुछ हफ्ते पहले The Bloodline ने शेमस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। कहा गया था कि उन्हें इंजरी आ गई और वो कुछ समय तक रिंग में नहीं नज़र आएंगे। बाद में पता चला कि ये एक स्टोरीलाइन का हिस्सा था। शेमस ने अपनी शादी के लिए थोड़ा ब्रेक लिया था। सैमी ज़ेन इस बार शो में मौजूद नहीं थे। द उसोज और सोलो सिकोआ ने रिंग में अपना दम दिखाया।

द ब्रॉलिंग ब्रूट्स का साथ देने के लिए मैकइंटायर भी आए। रोमन रेंस के ऊपर भी मैकइंटायर और शेमस ने हमला किया। 26 नवंबर (भारत में 27 नवंबर) को WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames) प्रीमियम लाइव इवेंट होगा। अब इन दोनों टीम्स के बीच यहां वॉरगेम्स मैच देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications