Dutch Mantell: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) की एक अलग स्टोरीलाइन चल रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) का ये फैक्शन अब बहुत बड़ा हो गया है। हाल ही में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को ऑफिशियल तौर पर रोमन रेंस ने अपने ग्रुप में ज्वाइन कराया। अब सैमी और सोलो सिकोआ साथ में नजर आ रहे हैं। दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने बड़ा बयान इस बार इन दोनों को लेकर दिया है। उनके अनुसार WWE ने इस बात के संकेत दिए है कि जल्द ही सैमी को सोलो सिकोआ धोखा देंगे।पिछले हफ्ते WWE SmackDown में हुआ था बहुत बड़ा मैचSmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड को देखते हुए मेंटल ने अपनी बात रखी है। पिछले हफ्ते सैमी और सिकोआ का टैग टीम मुकाबला रिकोशे और मैडकैप मॉस के साथ हुआ था। सैमी और सिकोआ की इस मैच में जीत हुई थी। Smack Talk पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा,सैमी ज़ेन के लिए ये मैच बुरा नहीं था। वो कनाडा के है और इस वजह से उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिला। उन्हें चीयर किया गया। जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं उन्होंने बू भी किया। मैच के अंत में आपने देखा होगा जब सिकोआ ने मैडकैप मॉस की हालत खराब कर दी थी तो एक समय लगा वो सैमी के ऊपर टर्न लेंगे। हालांकि वो रूक गए थे। मुझे लगता है कि WWE ने इस एंगल को शानदार तरीके से बिल्ड किया है। मैं इस बुकिंग से बहुत खुश हूं। अब आगे ये दोनों जो भी करेंगे आप वो चीज़ नोटिस करना।सैमी और जे उसो के बीच भी कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। दोनों के बीच ब्लू ब्रांड के एपिसोड में तकरार नज़र आती है। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे पर हमला बोल चुके हैं। WWE जिस तरह स्टोरी को प्लान कर रहा है उसे देखकर लगता है कि आगे कुछ ना कुछ बवाल इस फैक्शन में जरूर होगा। सोलो सिकोआ ही कुछ बवाल करते हुए नजर आ सकते हैं।Wrestle Ops@WrestleOpsJey Uso within the last 2 years produced conflicting art with Roman Reigns & now is producing storytelling art with Sami Zayn.Amazing to witness.7372526WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।