Konnan: WCW दिग्गज कोनन (Konnan) ने हाल ही में WWE में कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) के फ्यूचर को लेकर बात की। उन्होंने 37 साल के क्रॉस की तुलना रोमन रेंस (Karrion Kross) और जॉन सीना (John Cena) से की।IMPACT Wrestling में कई साल गुजारने के बाद फरवरी 2020 में WWE के साथ क्रॉस ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके अगले 21 महीने में वो NXT के बड़े सुपरस्टार बन गए। दो बार उन्होंने NXT चैंपियनशिप जीती।WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस को लेकर दिग्गज कोनन ने दिया बड़ा बयानपिछले साल नवंबर 2021 में क्रॉस को WWE ने रिलीज कर दिया था। इस साल WWE में उनकी दोबारा वापसी हुई। मैकइंटायर के साथ उनकी राइवलरी इसके बाद शानदार रही। Keepin' It 100 पर बात करते हुए कोनन ने बड़ा बयान देते हुए कहा,मेरे हिसाब से आप क्या हो वो कंपनी देखती है। जहां तक मुझे लगता है कि तो WWE अब क्रॉस के ऊपर पूरा भरोसा करती है। फर्क नहीं पड़ता है कि आपसे नफरत करने वाले कितने हैं। आप इन सभी को जीत सकते हैं। जॉन सीना और रोमन रेंस ने हमेशा अपना वर्करेट बढ़ाया। मुझे क्रॉस को देखकर इनकी याद आती है। क्रॉस भी इनके रास्ते पर चल सकते हैं। मुझे लगता है कि क्रॉस एक अच्छा काम करने वाले इंसान हैं। चीजों को वो बहुत जल्दी सीख गए है।NXT में ट्रिपल एच के अंडर में क्रॉस ने अच्छा काम किया। दोनों का रिलेशन बहुत ही अच्छा हैं। ट्रिपल एच को जब WWE की जिम्मेदारी मिली तब उन्होंने क्रॉस की वापसी करा दी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रॉस के ऊपर ट्रिपल एच बहुत भरोसा करते हैं। क्रॉस को आने वाले समय में बड़ा पुश भी ट्रिपल एच देंगे।मैकइंटायर के साथ क्रॉस की राइवलरी शानदार रही। स्कार्लेट ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ फ्यूचर में लड़ने के संकेत भी क्रॉस ने दिए थे। आने वाले समय में फैंस को रोमन रेंस और क्रॉस की राइवलरी भी देखने को मिल सकती है। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।