WWE को Bray Wyatt को वापस NXT में भेज देना चाहिए, रेसलिंग दिग्गज ने किया बहुत बड़ा दावा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया

Bray Wyatt: अक्टूबर, 2022 में ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने WWE में दोबारा धमाकेदार वापसी की थी। इसके बाद से उन्होंने WWE टीवी पर सिर्फ एक ही मैच लड़ा। इस बात से फैंस नाराज दिखे। फरवरी में वो अचानक WWE टीवी से गायब हो गए थे। रेसलिंग दिग्गज डिस्को इन्फर्नो (Disco Inferno) ने इस बार उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो बार के यूनिवर्सल चैंपियन को NXT में वापसी करने से फायदा हो सकता है।

Ad

K100 पर डिस्को इन्फर्नो ने कहा,

ब्रे वायट को NXT में वापस जाना चाहिए और एक-दो महीने बिताने चाहिए। वहां जाकर उन्हें अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करें। उन्हें अपने गिमिक में भी बदलाव करना चाहिए। मारपीट वाला उनका गिमिक होना चाहिए। बिल्कुल अलग ही इन-रिंग स्टाइल में उन्हें नज़र आना चाहिए।

youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 में ब्रे वायट का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ तय किया गया था। दोनों की राइवलरी भी शुरू हो गई थी। अचानक वायट के गायब होने से सब प्लान रद्द हो गए। इसका नुकसान लैश्ले को हुआ। वो भी मेनिया का हिस्सा नहीं बन पाए। वायट ने Royal Rumble 2023 में एलए नाइट के साथ मैच लड़ा था। दोनों के बीच पिच ब्लैक मैच हुआ था। वायट ने जीत हासिल की थी। इसके बाद लगा था कि वायट के लिए कुछ अच्छा प्लान कंपनी ने बनाया होगा लेकिन फैंस को बड़ा झटका लगा।

WWE रिंग में Bray Wyatt की वापसी कब होगी?

वायट की वापसी को लेकर अभी भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। वो किस वजह से रिंग से बाहर चल रहे हैं ये भी किसी को नहीं पता है। वायट का WWE में पहला रन सही रहा था। अलग-अलग कैरेक्टर्स में वो नज़र आए। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। हालांकि उनका दूसरा रन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। फैंस ने उनसे बहुत उम्मीद लगाई थी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। वायट हमेशा सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं लेकिन इस बार अभी तक ऐसा नहीं हुआ। WWE की तरफ से भी कोई अपडेट सामने नहीं आया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications