WWE द्वारा भारतीय सुपरस्टार की Raw में की गई बुकिंग पर उठे बड़े सवाल, दिग्गज ने कंपनी पर लगाए कड़े आरोप

WWE Raw में वीर महान का नए गिमिक के साथ डेब्यू कब होगा?
WWE Raw में वीर महान का नए गिमिक के साथ डेब्यू कब होगा?

भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को लेकर इस बार दिग्गज विंस रूसो ने बड़ा बयान दिया। Legion of RAW के हालिया एपिसोड में विंस रूसो (Vince Russo) ने वीर महान के नए गिमिक पर बात की। रॉ (Raw) में वीर महान की बुकिंग को लेकर विंस रूसो ने सवाल खड़े किए और WWE के ऊपर आरोप लगाए। दरअसल पिछले छह हफ्तों से वीर महान के डेब्यू का एक ही टीजर दिखाया जा रहा है। विंस रूसो को ये बात बिल्कुल भी सही नहीं लग रही है।

WWE द्वारा Raw में हर हफ्ते वीर महान का टीजर दिखाया जा रहा है

WWE ने वीर महान के गिमिक में बदलाव किया है। हर हफ्ते रेड ब्रांड में उनका टीजर चलाया जा रहा है। फैंस अब उनका डेब्यू देखना चाहते हैं लेकिन WWE ने इसमें देरी की हुई है। विंस रूसो ने अपने इंटरव्यू में कहा,

वीर महान के टीजर को बिल्कुल भी रोल नहीं किया जा रहा है। पिछले छह हफ्तों से एक ही चीज़ दिखाई जा रही है। मैं इस चीज़ को लगातार देख रहा हूं। अगर आप चैट रूम में बात करें तो अब उनका डेब्यू हर कोई देखना चाहता है। सभी ये ही कहेंगे कि अब इंतजार नहीं कर सकते हैं। अब बार-बार टीजर दिखाने का क्या महत्व है। मेरी समझ से ये चीज़ बिल्कुल बाहर है। WWE द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है ये समझ से दूर है। ये एक तरह से खराब बुकिंग नजर आ रही है।

youtube-cover

साल 2018 में WWE में वीर महान आए थे। शुरूआत में NXT के लाइव इवेंट्स में वीर महान ने काम किया था। इस साल जिंदर महल के साथ वो मेन रोस्टर में नजर आए। वीर महान ने जिंदर महल के साथ मिलकर अच्छा काम किया। इनके साथ भारतीय सुपरस्टार शैंकी भी थे। WWE ड्राफ्ट में इस बार ये ग्रुप तोड़ दिया गया। जिंदर महल और शैंकी अब ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। वीर महान का नए गिमिक के साथ अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है। छह हफ्तों से WWE द्वारा वीर महान का टीजर चलाया जा रहा है। अब देखना होगा कि उनका डेब्यू कब होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment