WWE SmackDown में हुए Roman Reigns के सैगमेंट को देखकर बौखलाया दिग्गज, आलोचना करते हुए लगाए कड़े आरोप

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट मेन इवेंट हुआ था। WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) इस सैगमेंट से खुश नज़र नहीं आए।

Ad

रोमन रेंस और जे उसो SummerSlam में अपने मैच के लिए नियमों पर चर्चा करने के लिए रिंग के बीच में मिले। हालांकि जे ने कॉन्ट्रैक्ट को फाड़ दिया और कहा कि दोनों "Tribal Combat" मैच में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि यही एकमात्र तरीका था जिससे समोअन के बुजुर्ग इस पारिवारिक झगड़े को सुलझते हुए देखना चाहते थे।

इस हफ्ते Legion of RAW पर रूसो ने उस सैगमेंट पर अपनी बात रखी। उन्होंने रेंस और द उसोज़ का बहुत बड़ा प्रशंसक होने का दावा किया। हालांकि पूर्व राइटर ने बताया कि WWE इन कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट का उपयोग सप्ताह-दर-सप्ताह राइवलरी को लम्बा खींचने के लिए कर रहा है।

मैंने Raw के दौरान द ब्लडलाइन सैगमेंट देखा। चलो भाई गंभीरता से? यह एक महान सैगमेंट है? एक टेबल पर बैठे, अगले सप्ताह के लिए समय खरीद रहे हैं? मैं रोमन रेंस का प्रशंसक हूं, मैं उसोज़ का प्रशंसक हूं लेकिन मैंने यह बड़ा सैगमेंट देखा और मुझे वास्तव में पसंद आया? यह SmackDown पर वो जो शानदार काम कर रहे हैं?

youtube-cover
Ad

Raw के मेन इवेंट में भी इस हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ था। फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच SummerSlam 2023 में होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए सैगमेंट रखा गया था। यहां पर भी बहुत बवाल देखने को मिला था। जजमेंट डे ने रॉलिंस की हालत खराब कर दी।

Ad

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को मिलेगी तगड़ी चुनौती

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच भी तगड़ा मैच होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। जे उसो इस समय अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। रेंस का साथ सोलो सिकोआ शानदार अंदाज में दे रहे हैं। जिमी उसो की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है। शायद SummerSlam 2023 में वो वापसी कर अपने भाई जे उसो का साथ दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications