WWE दिग्गज ने Roman Reigns के साथी की बुकिंग पर उठाए सवाल, गुस्से में आकर कंपनी को जमकर लगाई लताड़

Pankaj
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने
WWE दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

Dutch Mantell: पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने इस बार केविन ओवेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच मुकाबला हुआ था। DQ के जरिए ओवेंस की जीत हुई। मेंटल ने सैमी की बुकिंग पर सवाल खड़े किए है।

Ad

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के बीच मुकाबला पिछले हफ्ते ही तय कर दिया गया था। रोमन रेंस ने कहा था कि सैमी को इस मैच में जीत हासिल करनी है। दोनों के बीच इस हफ्ते तगड़ा मुकाबला हुआ। एक समय लगा कि सैमी ज़ेन जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने आकर ओवेंस पर हमला कर दिया। इस बात से सैमी भी गुस्से में दिखे। हालांकि बाद में उसोज़ ने उन्हें मना लिया था।

Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। अगले हफ्ते दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन होगा। Sportskeeda Wrestling Smack Talk पर डच मेंटल ने बड़ा बयान दिया और कहा,

SmackDown में हुई एक चीज जिसका कोई मतलब नहीं बनता है। केविन ओवेंस अगले हफ्ते रोमन रेंस के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। इस हफ्ते उनका मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ हुआ। ये आइडिया किसका था। आप सभी को पता है कि दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। सैमी के साथ मैच कराने का क्या मतलब हुआ। सभी को पता था कि इस मैच में सैमी की जीत नहीं होगी। इस बुकिंग का मतलब बिल्कुल भी समझ नहीं आया।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में अगले हफ्ते Roman Reigns का दिखेगा जलवा

Royal Rumble 2023 में फैंस को बहुत मजा आएगा। अगले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मजा आएगा। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान बवाल मचेगा। केविन ओवेंस इस हफ्ते अकेले दिखे। अब देखना होगा कि उनका साथ अगले हफ्ते कौन देगा। अगर वो अकेले रहे तो फिर से द उसोज़ और सोलो सिकोआ उनकी हालत खराब करेंगे। सैमी ज़ेन भी उनके ऊपर अटैक कर सकते हैं। खुद रोमन रेंस उनके ऊपर अटैक करने का प्रयास करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications