Roman Reigns और उनके फैक्शन The Bloodline में चल रहे ड्रामा को WWE Raw में ना दिखाने पर दिग्गज ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) में हुई घटना के बाद रॉ (Raw) पर रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के किसी भी सदस्य को शामिल नहीं करने के लिए कंपनी क्रिएटिव की जमकर आलोचना की।

Night of Champions में जिमी उसो ने रोमन रेंस को बड़ा धोखा दिया। उन्होंने दो जबरदस्त किक रेंस को मारी। जे उसो ने उन्हें समझाया लेकिन वो नहीं समझे। अब उन्होंने अपने भाई के खिलाफ बगावत छेड़ दी है। ब्लडलाइन अब टूट गई है। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में रोमन और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा।

इतनी बड़ी घटना के बाद Raw के एपिसोड में ब्लडलाइन का कोई भी मेंबर नज़र नहीं आया। Legion of RAW के हालिया एपिसोड में विंस रूसो ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

द ब्लडलाइन को लेकर इतनी बड़ी चीज इस समय चल रही है, इसके बावजूद Raw में इनका कोई सैगमेंट नहीं हुआ। Night of Champions को देखते हुए कंपनी ने एक सैगमेंट प्लान करना चाहिए। इनकी स्टोरीलाइन पिछले एक साल से चल रही है। एजे स्टाइल्स को आप Raw में ले आए लेकिन ब्लडलाइन से आपको कोई मतलब नहीं है।

youtube-cover

वैसे कुछ हद तक विंस रूसो ने सही बयान दिया है। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि रेड ब्रांड में द ब्लडलाइन का कोई ना कोई एंगल दिखाया जाएगा। पूरे एपिसोड में कुछ भी नहीं दिखाया गया। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अब बवाल देखने को मिलेगा।

WWE दिग्गज Roman Reigns का अगला कदम क्या होगा?

Smackdown के एपिसोड में रोमन रेंस भी इस हफ्ते नज़र आएंगे। वो द उसोज़ को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। 27 मई को चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन भी पूरे हो गए। इस चीज का जश्न वो मनाएंगे। अब देखना होगा कि इस पर उसोज़ को लेकर उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी। कुछ बड़ा ऐलान वो कर सकते हैं। फैंस अब इस एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications