"5 बार के पूर्व चैंपियन को WWE छोड़ देना चाहिए" - दिग्गज ने दिया बहुत ही चौंकाने वाला बयान

Neeraj
2013 से WWE में काम कर रही हैं एलेक्सा ब्लिस
2013 से WWE में काम कर रही हैं एलेक्सा ब्लिस

WWE के पूर्व हेड राइटर विंस रुसो (Vince Russo) का मानना है कि नौ सालों के बाद अब एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को WWE छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाना चाहिए। ब्लिस ने लगभग तीन महीने रिंग से दूर रहने के बाद इसी हफ्ते रॉ (RAW) में वापसी की थी। वापसी पर उन्होंने सोन्या डेविल (Sonya Deville) को काफी जल्दी हरा दिया था। भले ही 30 साल की ब्लिस रिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं, लेकिन बीते कुछ सालों में उन्हें एक्टिंग के लिए भी काफी तारीफ मिली है।

Ad

रुसो ने स्पोर्ट्सकीड़ा के डॉक्टर क्रिस फीदरस्टोन को बताया कि पांच बार की पूर्व विमेंस चैंपियन का अगला पड़ाव हॉलीवुड होना चाहिए।

उन्होंने कहा, एलेक्सा ब्लिस को यहां से निकलना चाहिए। वह इस कंपनी से कहीं अधिक बेहतर हैं और उनका टैलेंट काफी शानदार है। किसे पता शायद वह अपने पति के साथ कुछ कनेक्शन बना ले जाएं। संभवतः उन्हें कोई एजेंट मिल जाए। वह एक शानदार एक्ट्रेस बन सकती हैं।

youtube-cover
Ad

विंस रुसो ने पूर्व WWE ब्रॉडकास्टर से की एलेक्सा ब्लिस की तुलना

चार्ली अर्नॉल्ट ने 2016 से 2021 के बीच WWE के लिए काम किया था। फिलहाल वह ESPN के लिए काम कर रही हैं और पहले के समय में वह इस काम के साथ ही WWE में भी जिम्मेदारी निभा रही थीं। अर्नॉल्ट की तरह रुसो को लगता है कि एलेक्सा ब्लिस के लिए भी समय आ गया है कि वह रेसलिंग बिजनेस से बाहर भी कोई काम खोजें।

उन्होंने कहा, अर्नॉल्ट WWE और ESPN में काम कर रही थी। मैं सोचता था कि WWE से बाहर निकलो। वे आपको नीचे खीचेंगे। एलेक्सा ब्लिस के लिए भी यही चीज है। वह अच्छी और स्मार्ट हैं। वह कई बार कन्कशन का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। बाहर निकलो। कुछ एक्टिंग करो और कोई एजेंट खोजो।

ब्लिस ने खुद को WWE के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक बनाया है। वह तीन बार RAW और दो बार Smackdown विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। वह निकी क्रॉस के साथ दो बार विमेंस टैग टीम चैंपियन भी रह चुकी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications