WWE Raw में Roman Reigns का बैकस्टेज सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने लगाए कंपनी पर बड़े आरोप

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बहुत बड़ा बयान

Vince Russo: WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) ने की थी। द ब्लडलाइन (The Bloodline) का पूरा फैक्शन रिंग में मौजूद था। रेंस बाद में शो छोड़कर बिल्डिंग से बाहर चले गए थे। अब इस बात से पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) बहुत गुस्से में आ गए है। इस बात से विंस का पारा बहुत बढ़ गया और उन्होंने अब रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

WWE Raw के बीच में रोमन रेंस चले गए थे

The Bloodline का ओपनिंग सैगमेंट हुआ था। इसके बाद बैकस्टेज भी रोमन रेंस का सैगमेंट दिखाया गया था। रेंस, पॉल हेमन और सोलो सिकोआ गाड़ी में बाहर चले गए। रोमन रेंस ने कहा कि मैट रिडल से सैमी और द उसोज डील करेंगे।

Legion of RAW में विंस रूसो ने कहा,

रोमन रेंस को पूरे शो में रहना चाहिए था। रोमन ने शो की शुरूआत की और किस कारण वो बीच में ही चले गए। मैं आपको बताता हूं कि उनका जाना क्यों खराब है। शायद अगर रोमन रेंस वहां रहते तो कुछ भी हो सकता था। शायद डी-एक्स के साथ भी वो नज़र आ सकते थे। ये कुछ बातें फैंस के दिमाग में बनी रहती। ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि शो के बीच में ही रेंस वहां से चले गए। सभी को पता चल गया था कि रेंस वहां से चले गए तो आगे कुछ भी नहीं होगा। फैंस आपका ये शो क्यों देखेंगे जब उनके पता चल गया है कि रेंस वहां से चले गए।

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस के ओपनिंग सैगमेंट में रिडल नज़र आए थे। उन्होंने कहा कि रेंस के खिलाफ वो एक और बार टाइटल शॉट चाहते हैं। बाद में सैमी ज़ेन ने उन्हें जवाब दिया और मैच के लिए चैलेंज किया। रिडल ने भी सैमी की चुनौती को स्वीकार कर लिया था। शो में दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ। इस मैच में जे उसो ने दखलअंदाजी की। इस वजह से ही सैमी को हार का सामना करना पड़ा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications