2023 में WWE के 10 सबसे सैवेज मोमेंट्स, जिन्हें फैंस को जरूर देखना चाहिए

wwe 2023 most savage moments
WWE में 2023 के 10 सबसे सैवेज मोमेंट्स

WWE: WWE का सीजन 2023 समाप्त होने वाला है और हम कुछ ही हफ्तों में नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। 2023 की बात करें तो इस साल कंपनी का UFC के साथ मर्जर, कई सुपरस्टार्स की वापसी और साथ ही कुछ नए स्टार्स उभर कर सामने आए हैं। 2023 में ऐसे कई मोमेंट्स देखने को मिले हैं जब सुपरस्टार्स ने अन्य रेसलर्स का खूब मज़ाक बनाया था। इस आर्टिकल में आइए 2023 में WWE के 10 सबसे सैवेज मोमेंट्स के बारे में जानते हैं।

Ad

साल 2023 में WWE के सबसे यादगार पल:

-Payback 2023 के बिल्ड-अप में द मिज़ और एलए नाइट की दुश्मनी शुरू हुई थी, जिसके दौरान 28 अगस्त के Raw एपिसोड में मिज़ ने मेगास्टार की नकल उतारते हुए हजारों फैंस के सामने उनका मजाक बनाया था।

-SummerSlam 2023 के लिए लोगन पॉल और रिकोशे की स्टोरीलाइन शुरू हुई, जिसके बिल्ड-अप में 31 जुलाई के Raw एपिसोड में लोगन ने रिकोशे की मंगेतर समांथा इरविन का जिक्र करते हुए पूर्व आईसी चैंपियन को शर्मिंदा करने की कोशिश की थी।

-WWE Crown Jewel 2023 से पूर्व एलए नाइट ने रोमन रेंस द्वारा 2015 में दिए गए 'Sufferin Succotash' प्रोमो का मज़ाक बनाया था, जिसके लिए लोग आज भी रेंस की आलोचना करते हैं।

-WrestleMania 39 से पूर्व 3 मार्च के Raw एपिसोड में रोमन रेंस ने कभी कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ना लड़ने और WrestleMania को हेडलाइन ना करने के लिए कोडी रोड्स का उपहास किया था। यहां तक कि ट्राइबल चीफ ने कोडी के पिता का भी जिक्र करते हुए अपने दुश्मन पर तंज कसा था।

youtube-cover
Ad

-डेमियन प्रीस्ट ने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का दावा किया और कहा कि उनके नाम इतिहास के सबसे छोटे टाइटल रन का रिकॉर्ड जुड़ने वाला है, लेकिन रॉलिंस ने फिन बैलर के 2016 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप सफर का मजाक बनाते हुए कहा कि वो टाइटल रन के मामले में बैलर से पहले ही आगे निकल चुके हैं।

-Survivor Series 2023 में द मिज़ के खिलाफ WWE आईसी टाइटल डिफेंस से पहले एक Raw एपिसोड में गुंथर ने मिज़ को एक अजीबोगरीब व्यक्ति की संज्ञा देकर मजाक बनाया था।

-24 जुलाई को Raw में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन के हाथ को स्टील चेयर में फंसा कर जोर से किक लगाई थी, जिससे मॉर्गन का हाथ चोटिल हो गया था

youtube-cover
Ad

-WresleMania 39 में डॉमिनिक मिस्टीरियो की भिड़ंत रे मिस्टीरियो से हो रही थी और इस दौरान उनकी बहन और मां भी फ्रंट रो से इस मैच को देख रहे थे। मैच के दौरान डॉमिनिक ने अपनी बहन के चेहरे पर पानी फेंक कर सबको चौंका दिया था।

-Night of Champions 2023 से पूर्व आखिरी Raw एपिसोड में बैकी लिंच ने दिग्गज रेसलर ट्रिश स्ट्रेटस को चेतावनी दी और एक डॉग की तरह आवाज निकाल कर भी स्ट्रेटस का मजाक उड़ाया था।

-SummerSlam 2023 के ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो ने रोमन रेंस को चैलेंज किया और जीत के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन तभी जिमी उसो ने अपने भाई को धोखा देकर उन्हें रिंग से बाहर खींच लिया था। जिमी का यही अटैक जे की हार का कारण बना था।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications