WWE द्वारा रिलीज किए गए सभी 10 सुपरस्टार्स के बारे में पूरी जानकारी और कंपनी में रहते हुए उन्होंने कब और कौनसी चैंपियनशिप जीती

समोआ जो और आइकॉनिक्स
समोआ जो और आइकॉनिक्स

6- पूर्व WWE सुपरस्टार मोजो राउली

मोजो राउली
मोजो राउली

मोजो राउली ने साल 2012 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उनका NXT करियर ठीक-ठाक रहा था। इसके बाद साल 2016 में हुए WWE ड्राफ्ट के जरिए मोजो को मेन रोस्टर में जगह मिली। मोजो राउली के करियर की सबसे बड़ी जीत WrestleMania 33 में आई थी।

आपको बता दें, मोजो ने इस शो में रॉब ग्रोंकोवस्कि की मदद से आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच जीता था। इसके अलावा अपने WWE करियर के दौरान वह 7 बार के 24/7 चैंपियन रह चुके हैं।

7- मिकी जेम्स

मिकी जेम्स
मिकी जेम्स

मिकी जेम्स ने साल 2005 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और आपको बता दें, WWE में उनका दो कार्यकाल रहा है। साल 2010 में WWE द्वारा रिलीज किये जाने के बाद साल 2016 में मिकी जेम्स ने एक बार फिर वापसी की।

आपको बता दें, मिकी जेम्स अपने करियर के दौरान 6 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। यही नहीं, एक ऐसा मौका भी देखने को मिला था जहां वह एक साथ ही विमेंस चैंपियन और डिवाज चैंपियन बनी थी।

Quick Links