किसी दूसरे प्रोफेशन की तरह है रैसलर्स के लिए भी कुछ सकारात्मक और नकारात्मक बातें होती है। पूरे साल काम करना, अपने शरीर को जोखिम में डालना और खतरे उठाना इसकी नकारात्मक बातें हैं। वहीं दूसरी ओर दर्शकों का प्यार इसकी सकारात्मक बातें हैं। इसके अलावा कई प्रोफेशनल रैसलर्स को सेलिब्रिटी स्टेटस भी मिलता है। कई रैसलर्स ने अपने स्तर के आलीशान घर बनाए हैं। WWE के सुपरस्टार्स की कमाई बहुत ज्यादा है और दर्शकों के बीच उनका रुतबा भी है, जिसकी वजह से उनके पास आलीशान घर होना स्वाभाविक है। इस लिस्ट में हम ऐसे ही 10 सुपरस्टार्स के घर की बात करेंगे:
#10 द मिज़
मिज़ जानते है सेलिब्रिटी की तरह कैसे रहा जा सकता है। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड साइन के पास में ही कोंडो बनवाया है जो उनके व्यक्तिव को सूट करता है।
मिज़ अपने रूफ टॉप से हॉलीवुड साइन देख सकते हैं तो वहीं उनके पास अंडरग्राउंड पूल, बेसमेंट में पार्टी रूम, पूल टेबल और पार्टी करने के सभी साधन मौजूद हैं।
वैसे मिज़ ने अपना कोंडो दो साल पहले बेच कर लॉस एंजिलस में ही एक रियल स्टेट में शिफ्ट हो चुके हैं।
#9 बिग शो
बिग शो जैसे बड़े इंसान को रहने के लिए भी बड़े घर की ज़रूरत है। बिग शो करीब दो दशक से कंपनी से जुड़े हुए हैं और इसी बीच उन्होंने मिआमि एरिया में एक आकर्षक घर बनवाया है।
बिग शो ने ये घर साल 2007 में $3.7 मिलियन में खरीदा था। ये उनके लिए अच्छी डील थी। उनके घर में उनका खुद का बोटिंग डॉक और कमाल का स्विमिंग पूल है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इसके अलावा बिग शो ने अंडरटेकर से साल 2001 में फ्लोरिडा में जगह खरीदी थी।
#8 द अंडरटेकर
अंडरटेकर और उनकी पत्नी मिशेल मैककूल साल का अधिकतर समय टेक्सास के अपने घर मे बिताते हैं। अंडरटेकर साल में एक बार काम करते हैं और इसलिए उनके लिए एक आरामदायक और आलीशान घर होना ज़रूरी था। अंडरटेकर का घर आलीशान है और उनके घर का बैकयार्ड बहुत बड़ा है। खास बात ये है कि उनके पास इसी तरह के घर पूरे USA भर में हैं। वो केवल बाइक नहीं बल्कि घर भी इक्कठा करते हैं। एक समय पर टेक्सास के सीडर क्रीक वाला घर उन्होंने ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को किराए पर दिया था। #7 सीएम पंक
वैसे इस समय पंक WWE का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन एक समय पर थे। उनके घर की बात करें तो उनके नाम शिकागो में $2.15 मिलियन का कोंडो है जिसमें 5 कस्टमाइज्ड बैडरूम हैं। इसके अलावा उनके घर मे मूवी थिएटर रूम, घर फ्लोर और वाइन सेलर भी मौजूद है। पंक ने ये कोंडो साल 2010 में खरीदा था। पंक का ये कोंडो सभी आधुनिक सुविधाओं से भरा हुआ है। पंक को टैटू से लगाव है और इसलिए उन्होंने पहली मंजिल पर टैटू स्टूडियो बनवाया है। #6 रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो का जन्म और उनका पालन मैक्सिको में हुआ था लेकिन उनका घर कैलिफ़ोर्निया में है। उनके घर को बड़े से एक्वेरियम से सजाया गया है और घर मे कई एंटीक चीजें रखी गयी है। रे मिस्टीरियो को तलवारें पसंद है और उनके घर मे इसका अच्छा कलेक्शन हैं।
इसके अलावा उनके करियर से जुड़े यादगार लम्हें और एक्शन फिगर भी घर मे सजा कर रखे गए हैं। उनके बैकयार्ड में स्विमिंग पूल है जहां वॉटरफॉल दिखाया गया है।
#5 ट्रिपल एच और स्टेफ़नी मैकमैहन
ट्रिपल एच और स्टेफ़नी मैकमैहन ने अपना घर कनेक्टिकट के वेस्टन में बनाया है। इस आलीशान महल को घर कहना इसे कम आंकना होगा। कनेक्टिकट में घर होने के वजह से दोनों जल्द ही WWE हैडकार्टर्स पहुंच जाते हैं। वैसे दोनों अपना अधिकतर समय सफर में बिताते हैं।
इनका घर विंस मैकमैहन के घर जैसा ही है। इस घर में दोनों के बच्चे औरोरा, वॉघन और मर्फी भी रहते हैं। उनका घर विशाल है और इसमें बाहर की ओर एक बड़ा सा स्विमिंग पूल भी है।
#4 गोल्डबर्ग
WWE में अपने छोटे से करियर में गोल्डबर्ग ने इतने पैसे कमा ही लिये की वो कैलिफोर्निया में $2.5 मिलियन का घर खरीद सकें। मेडिटेरियन थीम से बना ये घर करीब 4,600 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
उनके घर मे एक बड़ा सा स्विमिंग पूल और गेराज है जिसमे एक साथ आठ गाड़ियां रखी जा सकती है।
गोल्डबर्ग ने ये जगह साल 2001 में जब वो WCW के मुख्य सदस्य थे तब खरीदी थी। उसके बाद WWE में उनका काम अच्छा नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी अपने नाम रखी। गोल्डबर्ग ने जितना काम किया उस हिसाब से उनका घर शानदार है।
#3 जॉन सीना
आप कितने लोगों को जानते हैं जिनके घर मे एलिवेटर है? मैं बता दूं उसमें से एक है जॉन सीना। सीना फ्लोरिडा के लैंड ओ'लेक में रहते हैं और उनका घर प्राइवेट गटेड कम्युनिटी है।
टोटल डिवाज़ शो पर हमने सीना के घर की झलक देखी थी। उनका घर बहुत बड़ा है और रे मिस्टेरिओ की तरह ही घर में एंटीक चीजें सजी हुई है। सीना के घर मे स्विमिंग पूल, प्राइवेट बोट डॉक, गेस्ट हाउस, सिगार रूम और क्लोथिंग रूम जैसी आकर्षक चीजें हैं।
#2 विंस मैकमैहन
अगर आप दुनिया के सबसे बड़े रैसलिंग बिज़नेस के मालिक हैं तो आपके पास आलीशान घर होना ही चाहिए। विंस मैकमैहन के पास भी ऐसा ही शानदार बंगला है।
विंस मैकमैहन भी हंटर और स्टेफ़नी के पास में कनेक्टिकट के वेस्टन में रहते हैं। कनेक्टिकट में घर होने के कारण विंस मैकमैहन WWE हैडकार्टर्स आसानी से आना जाना कर सकते हैं।
विंस का घर लगभग हंटर के घर जैसा ही है। उनके घर मे बाद ड्राइव वे, पूल, गार्डन और भी बहुत सी चीजें हैं। इतना ही नहीं प्राइवेसी के लिए उन्होंने आस पास की जगह भी खरीद ली है।
#1 द रॉक
द रॉक केवल एक WWE सुपरस्टार नहीं हैं, वो एक टॉप हॉलीवुड स्टार भी हैं। वो पहले लॉस एंजिलस में रहते थे और फिर उसके बाद अपने नए जगह फोर्ट लौड़ेराबले के लैंडमार्क रैंच एस्टेट में 13,700 स्क्वायर फुट में फैले घर मे रहते हैं जिसकी कीमत $4.5 मिलियन है। कई लोग अपनी पसंदीदा चीज़ को नाम देते हैं, वहीं द रॉक ने अपने घर का नाम "पिरतो डे'ओरो" रखा है, जिसका अर्थ हिंदी में सुनहरा पत्थर होता है। इतना ही नहीं उनके घर मे छह कारों लायक गैराज हैं। लेखक: रंजीत रवीन्द्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी