10 WWE सुपरस्टार्स और उनके आलीशान घर

#8 द अंडरटेकर
youtube-cover

अंडरटेकर और उनकी पत्नी मिशेल मैककूल साल का अधिकतर समय टेक्सास के अपने घर मे बिताते हैं। अंडरटेकर साल में एक बार काम करते हैं और इसलिए उनके लिए एक आरामदायक और आलीशान घर होना ज़रूरी था। अंडरटेकर का घर आलीशान है और उनके घर का बैकयार्ड बहुत बड़ा है। खास बात ये है कि उनके पास इसी तरह के घर पूरे USA भर में हैं। वो केवल बाइक नहीं बल्कि घर भी इक्कठा करते हैं। एक समय पर टेक्सास के सीडर क्रीक वाला घर उन्होंने ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को किराए पर दिया था।