गोल्डबर्ग की वापसी की तारीख का एलान

रैसलिंग जोन ने WWE लैजेंड गोल्डबर्ग को लेकर बड़ी बात सामने रखी है। गोल्डबर्ग को लेकर WWE24 का एपिसोड इस साल नवंबर में WWE नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। फिर से गोल्डबर्ग की वापसी नवंबर में तय मानी जा रही है। अक्टूबर 2016 को गोल्डबर्ग ने WWE ने वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया था। साल 2004 के बाद ये दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आए।

youtube-cover

सर्वाइवर सीरीज 2016 में ब्रॉक लैसनर के साथ गोल्डबर्ग का मुकाबला हुआ था। यहां पर गोल्डबर्ग ने मात्र 2 ंमिनट के अंदर लैसनर को हरा दिया था। इसके बाद रॉयल रंबल में इन दोनों का आमना-सामना हुआ था। यहां पर गोल्डबर्ग ने लैसनर को एलिनिमेट कर दिया था। फिर रैसलमेनिया 33 में इन दोनों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। यहां पर ब्रॉक लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके अगले दिन गोल्डबर्ग ने रॉ में आकर WWE यूनिवर्स को गुडबॉय कहा लेकिन हमेशा के लिए नहीं।

youtube-cover

हाल ही में WWE ने WWE 24 का टीजर दिखाया। इस टीजर में गोल्डबर्ग ने अपने करियर के बारे में बात कर रहे है।

youtube-cover

WWE 24 ने हमेशा अच्छा काम किया है। इन्होंने सुपरस्टार्स की शानदार स्टोरी सभी के सामने प्रस्तुत की है। तो इसमें संदेह करने वाली बात नहीं है कि गोल्डबर्ग की स्टोरी भी शानदार होगा। गोल्डबर्ग की वापसी के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है की साल में एक बार फिर वो अंडरटेकर जैसे रोल में आ जाए। लेकिन गोल्डबर्ग ने रैसलिंग में वो सब हासिल कर लिया है जिसके वो हकदार थे। फैंस को हमेशा उनकी वापसी का इंतजार रहता है। रैसलमेनिया 33 से पहले गोल्डबर्ग का जलवा रिंग में लगातार देखने को मिला था। ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी फाइट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। इस साल के अंत तक उनके फिर से आने की उम्मीद है। देखना होगा की अगर वो वापस आते है तो फिर किसके साथ मुकाबला होता हैं।