13 नवंबर को रिलीज होगी लैजेंड गोल्डबर्ग की डॉक्यूमेंट्री

गोल्डबर्ग की लाइफ से जुड़ी एक बड़ी बात सामने आई है। गोल्डबर्ग की डॉक्यूमेंट्री 13 नवंबर को रिलीज होगी। और सबसे खास बात ये है कि इसे WWE नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दरअसल इस डॉक्यूमेंट्री का प्रोमो पहले ही आ गया था। और इसमें WWE के कई बड़े लैजेंड ने गोल्डबर्ग को लेकर अपनी बात सामने रखी हैं। चेयमैन विंस मैकमैहन ने गोल्डबर्ग को काफी कुछ करने का श्रेय दिया हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

12 साल बाद अक्टूबर 2016 को गोल्डबर्ग ने WWE ने वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया था। साल 2004 के बाद ये दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आए।

youtube-cover
Ad

सर्वाइवर सीरीज 2016 में ब्रॉक लैसनर के साथ गोल्डबर्ग का मुकाबला हुआ था। यहां पर गोल्डबर्ग ने मात्र 2 ंमिनट के अंदर लैसनर को हरा दिया था। इसके बाद रॉयल रंबल में इन दोनों का आमना-सामना हुआ था। यहां पर गोल्डबर्ग ने लैसनर को एलिनिमेट कर दिया था। फिर रैसलमेनिया 33 में इन दोनों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। यहां पर ब्रॉक लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके अगले दिन गोल्डबर्ग ने रॉ में आकर WWE यूनिवर्स को गुडबॉय कहा लेकिन हमेशा के लिए नहीं। WWE 24 ने हमेशा अच्छा काम किया है। इन्होंने सुपरस्टार्स की शानदार स्टोरी सभी के सामने प्रस्तुत की है। तो इसमें संदेह करने वाली बात नहीं है कि गोल्डबर्ग की स्टोरी भी शानदार होगा। गोल्डबर्ग की वापसी के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है की साल में एक बार फिर वो अंडरटेकर जैसे रोल में आ जाए। लेकिन गोल्डबर्ग ने रैसलिंग में वो सब हासिल कर लिया है जिसके वो हकदार थे। फैंस को हमेशा उनकी वापसी का इंतजार रहता है। रैसलमेनिया 33 से पहले गोल्डबर्ग का जलवा रिंग में लगातार देखने को मिला था। ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी फाइट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। इस साल के अंत तक उनके फिर से आने की उम्मीद है। देखना होगा की अगर वो वापस आते है तो फिर किसके साथ मुकाबला होता हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications