WWE के 3 पूर्व सुपरस्टार्स जिन्हें AEW अपने साथ जोड़कर उन्हें टक्कर दे सकता है

WWE के कुछ पूर्व सुपरस्टार्स AEW में कदम रख सकते हैं
WWE के कुछ पूर्व सुपरस्टार्स AEW में कदम रख सकते हैं

WWE सालों से प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी रही है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) लगातार WWE को टक्कर देने की कोशिश कर रहा है। कुछ हद तक AEW इस चीज़ में सफल भी रहा है। AEW की व्यूअरशिप लगातार बढ़ रही है और उन्होंने कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को अपने साथ जोड़ा है।

Ad
Ad

AEW का रोस्टर पहले से काफी बेहतर हो गया है और आने वाले समय वो WWE को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। AEW में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो WWE के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। हालांकि, अभी कई ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिन्हें AEW अपने साथ जोड़कर फायदा उठा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें AEW अपने साथ जोड़कर उन्हें टक्कर दे सकता है।

3- WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन

Ad

डेनियल ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट WWE से कुछ महीनों पहले खत्म हो गया था। हालांकि, उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था। इसके बाद से ही लग रहा है कि वो AEW या किसी अन्य प्रमोशन में जा सकते हैं। डेनियल ब्रायन को WWE में जबरदस्त सफलता मिली थी और इसी वजह से लग रहा था कि शायद ही वो कभी कंपनी को छोड़ेंगे। इसके बावजूद उन्होंने अपने रेसलिंग करियर के लिए बड़ा निर्णय लिया।

डेनियल ब्रायन AEW में जाकर उन्हें जबरदस्त तरीके से फायदा करा सकते हैं। सीएम पंक के डेब्यू के बाद ऑल एलीट रेसलिंग की व्यूअरशिप में उछाल आया है। डेनियल ब्रायन भी उसी तरह AEW में आकर उन्हें फायदा करा सकते हैं। इसी वजह से AEW के मालिक टोनी खान को एक बड़ा निर्णय लेते हुए डेनियल ब्रायन को अपने साथ जोड़ना चाहिए। ब्रायन एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार रहे हैं और वो AEW फैंस को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही WWE में मौजूद अपने सभी प्रशंसकों को भी आकर्षित कर सकते हैं। इससे AEW की स्टार पावर में भी सुधार देखने को मिलेगा।

2- ब्रॉन स्ट्रोमैन

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE द्वारा रिलीज करना काफी बड़ा सरप्राइज था। स्ट्रोमैन को WWE ने लगातार जबरदस्त तरीके से पुश देकर टॉप स्टार बनाया था। उनपर कंपनी ने सालों तक निवेश किया था और वो WWE का अहम हिस्सा बन गए थे। वो अपने साइज और ताकतवर मूव्स की मदद से हमेशा ही सभी को प्रभावित करते थे।

उनका रेसलिंग स्टाइल WWE के लिए काफी जबरदस्त था और वो लगातार सुधार करते जा रहे थे। भविष्य में वो काफी बड़े सुपरस्टार बन सकते थे। इसके बावजूद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। वो आसानी से AEW को रेटिंग्स में फायदा करा सकते हैं। उन्हें लाकर AEW को काफी मदद मिलेगी।

1- ब्रे वायट

Ad

ब्रे वायट को रिलीज करना काफी बड़ा सरप्राइज था। वो WWE का सबसे अहम हिस्सा थे और उनका द फीन्ड कैरेक्टर WWE के टेलीविजन लगातार दिखाई देता था। इसके बावजूद भी कंपनी द्वारा उन्हें निकाला गया। ब्रे वायट आसानी से ऑल एलीट रेसलिंग में जाकर टॉप चैंपियन बन सकते हैं।

वो अपने डरावने कैरेक्टर को ला सकते हैं। AEW को तगड़े कैरेक्टर्स की जरूरत है और वायट की वजह से उन्हें फायदा मिल सकता है। इसके बाद वो WWE को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वायट की मदद से AEW का रोस्टर बेहतर होगा और व्यूअरशिप के मामले में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications