3 बड़े दिग्गज जो रोमन रेंस के WWE में मैनेजर बन सकते हैं

Ankit
रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE के पास रोमन रेंस से बड़ा चेहरा इस वक्त कोई नहीं हैं। हालांकि फैंस द्वारा रोमन रेंस को बू मिलता रहता है। रोमन रेंस की माइक स्किल्स अच्छी है लेकिन वो बात नहीं है जो फैंस के दिलों पर राज कर सके। जैसे द रॉक और जॉन सीना किया करते थे। रोमन रेंस ने शील्ड के साथ शुरुआत की लेकिन अब वो अकेले लड़ते हैं। काफी दिग्गज मान चुके हैं कि रोमन रेंस को मैनेजर की जरुरत है जिससे उनका करियर अच्छा बन सके। इस लिस्ट में हम उन 3 दिग्गजों का नाम बता रहे हैं जो रोमन रेंस को मैनेज कर सकते हैं।

Ad

WWE के दिग्गज मैनेजर पॉल हेमन

पॉल हेमन और रोमन रेंस
पॉल हेमन और रोमन रेंस

पॉल हेमन को WWE फैंस जानते हैं, ब्रॉक लैसनर के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है। लेकिन कम लोग ये भी जानते होंगे कि पॉल, अंडरटेकर को भी मैनेज कर चुके हैं। पॉल ने WWE में सिजेरो, सीएम पंक जैसे रेसलर को मैनेज किया।

Ad

अब जब ब्रॉक लैसनर बाहर हैं और उनकी वापसी पर ज्यादा कुछ नहीं सामने आ रहा है तो ऐसे में रोमन रेंस को वो मैनेज कर सकते हैं। रोमन रेंस को अगर WWE में पॉल का साथ मिल गया तो उनका करियर बुलंदियों तक पहुंच जाएगा।

पॉल जानते हैं कि बू करने वाले फैंस को कैसे जवाब दिया जाता है और कैसे अपने क्लाइंट को आगे बढ़ाया जाता है। अगर वो रोमन रेंस के मैनेजर बन गए तो बिग डॉग के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।

youtube-cover
Ad

WWE रेसलर समोआ जो

WWE
WWE

इस लिस्ट में ये नाम सुनकर आपको अजीब लगेगा। लेकिन जरा सोचिए अगर समोआ जो WWE में रोमन रेंस को मैनेज करेंगे तो कैसा होगा। WWE के अलावा समोआ जो काफी रेसलिंग कंपनी में काम कर चुके हैं और रोमन रेंस से ज्यादा अनुभन उन्हें हैं।

Ad

समोआ जो को ज्यादा बार अब कमेंट्री टेबल पर देखा जाता है। उन्होंने साबित किया है कि उनके पास माइक स्किल्स है। ऐसे में रोमन रेंस को WWE समोआ जो का साथ देकर एक नहीं कहानी का आगाज कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस जब वापसी करेंगे तब उनके लिए कोई बड़ा प्लान होगा।

youtube-cover
Ad

WWE में 2 बार के हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर

रोमन रेंस और रिक फ्लेयर
रोमन रेंस और रिक फ्लेयर

रिक फ्लेयर WWE के लैजेंड हैं और इस समय WWE में रैंडी ऑर्टन के साथ आते हुए दिख रहे हैं। उनकी प्रोमो स्किल्स कितनी अच्छा है ये सभी जानते हैं। काफी बार देखा गया है कि रिक फ्लेयर कई मौकों पर रोमन रेंस को टिप्स देते हैं। कुछ वक्त पहले रोमन रेंस के लिए रिक फ्लेयर ने बोला भी था। रोमन रेंस की माइक स्किल्स इतनी अच्छी नहीं है।

Ad

रोमन रेंस इस वक्त ब्रेक पर हैं लेकिन वापसी के बाद वो रिक फ्लेयर के साथ अपने करियर को अच्छा बना सकता हैं। रिक फ्लेयर का अनुभव भी रोमन रेंस के काफी काम आएगा, उम्मीद करते हैं रिक रोमन रेंस के मैनेजर के रुप में आगे दिखे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications