WWE में इस समय कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग में हर सुपरस्टार कैरेक्टर निभाता है और असल जीवन में वो साधारण लोगों की तरह ही रहते हैं। हालांकि, WWE में वो अपने कैरेक्टर्स में नजर आते हैं। कहा जा सकता है कि वो एक्टिंग करते हैं और अपने कैरेक्टर में नजर आते हैं। यह सुपरस्टार्स आसानी से फिल्मों में जाकर सफलता हासिल कर सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)WWE के कई सारे सुपरस्टार्स हॉलीवुड में काम कर चुके हैं। हॉलीवुड में जाकर द रॉक, बतिस्ता और जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार्स को सफलता मिली है। इस समय WWE में कई सारे सुपरस्टार्स हैं जो फिल्मों में जाकर शानदार तरीके से नाम कमा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो हॉलीवुड में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।4- WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच View this post on Instagram A post shared by The Man (@beckylynchwwe)बैकी लिंच को मौजूदा समय में विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार कहा जा सकता है। उन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वो अभी हील कैरेक्टर में नजर आ रही हैं लेकिन फिर भी कई फैंस उन्हें चीयर करते हैं। इससे पता चलता है कि वो फैंस के बीच काफी फेमस हैं। ऐसे में अगर वो हॉलीवुड में काम करने का निर्णय लेती हैं तो उन्हें जबरदस्त सफलता मिलेगी। वो कई सारे WWE फैंस को अपनी फिल्मों की ओर आकर्षित कर सकती हैं।बैकी लिंच WWE में अपने कैरेक्टर को काफी अच्छे से निभाती हैं। वो हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग स्किल्स द्वारा प्रभावित कर सकती हैं। कई बार उनसे हॉलीवुड में काम करने के बारे में पूछा गया है और उन्होंने कभी भी इससे इनकार नहीं किया है। उन्होंने हाल ही में बताया था कि वो हॉलीवुड में द रॉक से भी ज्यादा सफलता पाना चाहती हैं और बड़ा नाम बनाना चाहती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो फिल्मों में काम करने में रुचि ले रही हैं। वो WWE करियर की तरह ही एक्टिंग करियर को भी सफल बना सकती हैं।