WWE के 4 बड़े सुपरस्टार्स जो अगले कुछ महीनों में वापसी कर सकते हैं 

WWE में इस समय कई सारे सुपरस्टार्स नजर नहीं आ रहे हैं
WWE में इस समय कई सारे सुपरस्टार्स नजर नहीं आ रहे हैं

WWE में काफी सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। कई बार रेसलर्स चोट या फिर निजी कारणों की वजह से WWE में दिखाई नहीं देते हैं। WWE में सुपरस्टार्स को जोखिम उठाना पड़ता है और ऐसे में सुपरस्टार्स चोटिल होते रहते हैं। इसी वजह से उन्हें सही होने के लिए समय लगता है और फिर वो महीनों तक एक्शन से दूर रहते हैं।

Ad
Ad

दूसरी ओर कई बार सुपरस्टार्स कुछ अन्य कारणों की वजह से भी नजर नहीं आते हैं। लगातार WWE में काम करने के बाद काफी रेसलर्स थोड़े समय का आराम लेते हैं और फिर वापसी करते हैं। WWE में इस समय काफी ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो कुछ महीनों में अपनी वापसी कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो अगले कुछ महीनों में WWE के अंदर वापसी कर सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार द मिज़

Ad

द मिज़ Raw में काफी महीनों से लगातार नजर आ रहे थे लेकिन अचानक से वो एक्शन से दूर हो गए। द मिज़ ने अपना अंतिम मैच 23 अगस्त 2021 को लड़ा था और इसके बाद से वो नजर नहीं आए हैं। उन्होंने जॉन मॉरिसन को धोखा दे दिया था और इसी वजह से दोनों के बीच मैच तय हो गया था। हालांकि, उनका मैच कभी हो नहीं पाया और पहले WWE ने मिज़ की अनुपस्थिति का कारण नहीं बताया था। द मिज़ इस समय एक डांस प्रतियोगिता का हिस्सा बने हुए हैं।

इसी वजह से उन्होंने WWE से थोड़े समय का ब्रेक लिया है। द मिज़ असल में 'डांसिंग विथ द स्टार्स' का हिस्सा हैं और इस दौरान वो प्रसिद्ध डांसर ब्रिटनी नाईट के साथ डांस करते हुए दिखाई दे चुके हैं। द मिज़ कुछ ही महीनों में WWE में वापसी कर सकते हैं। उन्हें WWE द्वारा Raw ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया है और वो जल्दी ही वापस आते हुए जॉन मॉरिसन के साथ अपनी दुश्मनी जारी रख सकते हैं।

3- इलायस

Ad

इलायस काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने कुछ महीनों पहले अपना अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद वो अचानक से गायब हो गए। कुछ एपिसोड्स में इलायस के विंटेज सैगमेंट्स देखने को मिल रहे थे। इस दौरान वो अपना गिटार जलाते हुए दिखाई दे रहे थे और बता रहे थे कि इलायस कैरेक्टर खत्म हो चुका है।

उन्होंने अपने नए गिमिक के संकेत दिए थे। हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड्स में उनके सैगमेंट्स देखने को नहीं मिल रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि WWE ने प्लान्स में बदलाव किये हैं। हालांकि, आने वाले कुछ महीनों में इस सुपरस्टार की वापसी हो सकती है। इलायस को नए गिमिक में देखना जरूर रोचक रहेगा।

2- MVP

Ad

MVP इस समय चोट की वजह से WWE में दिखाई नहीं दे रहे हैं। दरअसल, कुछ हफ्तों पहले Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले और रैंडी ऑर्टन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। मैच के दौरान रैंडी ऑर्टन ने रिंगसाइड पर मौजूद MVP पर RKO लगा दिया था।

इसी वजह से MVP चोटिल हो गए और अब वो WWE के एक्शन से दूर रहने वाले हैं। आने वाले कुछ महीनों में उनकी वापसी हो सकती है। WWE ने उनकी वापसी का संभावित समय नहीं बताया है। उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी में शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर को बॉबी लैश्ले का साथ देने के लिए भेज दिया है।

1- असुका

Ad

असुका को विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में गिना जाता है। इस सुपरस्टार ने पिछले कुछ सालों में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से ढेरों फैंस बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कई सारे टाइटल्स जीते हैं। असुका ने अपना अंतिम मैच Money in the Bank 2021 में लड़ा था जहां वो विमेंस लैडर मैच का हिस्सा थीं।

इस मैच के बाद से वो WWE में नजर नहीं आई हैं। वो अभी चोट की वजह से एक्शन दूर हो गई हैं। हालांकि, अगले कुछ महीनों में उनकी WWE में वापसी हो सकती है। फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं और इसी वजह से चोट से ठीक होते ही असुका एक बार फिर रिंग में दिखाई दे सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications