WWE के 4 मौजूदा सुपरस्टार्स जो 2021 के अंत तक चैंपियन बन सकते हैं

WWE 2021 के अंत तक कुछ सुपरस्टार्स को चैंपियन बना सकता है
WWE 2021 के अंत तक कुछ सुपरस्टार्स को चैंपियन बना सकता है

WWE के लिए साल 2021 बिजनेस के हिसाब से जबरदस्त साबित हुआ है। उन्होंने पैसों के मामले में काफी अच्छा काम किया है। इस साल WWE ने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज भी किया है। स्टोरीलाइन और टेलीविजन की बात करें तो 2021 ठीक साबित हुआ है। इस साल कई सारे नए सुपरस्टार्स को चमकने का मौका मिला है।

Ad
Ad

बॉबी लैश्ले पहली बार WWE चैंपियन बने। रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर विमेंस डिवीजन का अहम हिस्सा बन गईं। साथ ही रिडल ने WWE को अपने कैरेक्टर से प्रभावित किया। इसके अलावा भी कई स्टार्स ने शानदार काम किया है। 2021 के अंत में अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो साल के अंत तक चैंपियन बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2021 के अंत तक चैंपियन बन सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस

Ad

WWE ने कैरियन क्रॉस के डेब्यू को पूरी तरह खराब कर दिया था। उनके कैरेक्टर में बदलाव आ गया है और हर एक फैन इससे निराश है। काफी लोगों का मानना है कि अब क्रॉस WWE में एक जॉबर बन जाएंगे। हालांकि, किसी भी सुपरस्टार के मेन रोस्टर रन को इतनी जल्दी समझ पाना मुश्किल है। कैरियन क्रॉस के पास हर तरह का टैलेंट है। WWE को एक टॉप सुपरस्टार में जिन चीज़ों की जरूरत होती है, वो सभी क्रॉस के पास है। कैरियन क्रॉस का कद धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है।

WWE अब उन्हें पहले से ताकतवर दिखा रहा है और उनकी स्टोरीलाइंस का कद बढ़ा रहा है। इसी वजह से लग रहा है कि जल्द ही उन्हें पुश मिल सकता है। भले ही WWE उन्हें वर्ल्ड टाइटल के लिए मौका नहीं देगा। हालांकि, क्रॉस को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप की दुश्मनी में डाला जा सकता है। डेमियन प्रीस्ट अभी चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन 2021 के अंत तक क्रॉस वो सुपरस्टार हो सकते हैं जो प्रीस्ट के टाइटल रन का अंत करें। कैरियन जरूर ही WWE में सफलता हासिल करेंगे।

3- लिव मॉर्गन

Ad

रूबी रायट से अलग होने के बाद लिव मॉर्गन को जबरदस्त तरीके से बुक किया गया है। उन्होंने Money in the Bank में प्रभावित किया था। साथ ही कुछ हफ्ते पहले SmackDown में भी उन्होंने धमाकेदार मैच लड़ा था। इसी वजह से लग रहा था कि अब लंबे इंतजार के बाद आखिर मॉर्गन चैंपियन बनने में सफल रहेंगी।

SmackDown में उनके लिए यह कार्य मुश्किल है। हालांकि, ड्राफ्ट करीब है और वो Raw में जा सकती हैं। Raw में वो सीधा टॉप चैंपियन को निशाना बना सकती हैं। WWE उन्हें इसके बाद चैंपियन बना सकता है। लिव मॉर्गन ने काफी सुधार किये हैं और इतने सालों में अब वो टाइटल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं।

2- केविन ओवेंस

Ad

केविन ओवेंस ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है। उन्होंने यहां कई सालों तक काम किया है और ढेरों टाइटल्स जीते हैं। बड़ी बात यह है कि 2022 की शुरुआत में उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो रहा है। अभी से संकेत मिल गए हैं कि शायद वो WWE छोड़कर AEW में जा सकते हैं।

ऐसे में ओवेंस को WWE में बनाए रखने के लिए उन्हें टाइटल दिया जा सकता है। WWE उन्हें Raw में भेजकर वर्ल्ड चैंपियन बना सकता है। इसके अलावा वो इंटरकॉन्टिनेंटल या यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बन सकते हैं। WWE उन्हें रोकने के लिए कुछ भी कर सकता है।

1- कीथ ली

Ad

कीथ ली को WWE द्वारा पुश देने की तैयारी चल रही है। इसी वजह से लगातार कंपनी उन्हें डार्क मैचों में इस्तेमाल कर रही है। WWE उन्हें सही तरह से परखना चाहता है क्योंकि ली के पास जबरदस्त टैलेंट है और कंपनी उनके टैलेंट को खराब नहीं करना चाहेगी। जल्द ही कीथ ली वापसी कर सकते हैं।

मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से कीथ ली को बड़ा पुश नहीं मिला है। हालांकि, अब जाकर कीथ ली को मिड-कार्ड टाइटल की स्टोरीलाइन में लाया जा सकता है। WWE उन्हें नई शुरुआत देने के लिए SmackDown में भेज सकता है। यहां ली 2021 के अंत तक चैंपियन बनकर अपना कद बढ़ा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications