WWE के लिए साल 2021 बिजनेस के हिसाब से जबरदस्त साबित हुआ है। उन्होंने पैसों के मामले में काफी अच्छा काम किया है। इस साल WWE ने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज भी किया है। स्टोरीलाइन और टेलीविजन की बात करें तो 2021 ठीक साबित हुआ है। इस साल कई सारे नए सुपरस्टार्स को चमकने का मौका मिला है।What will @WWEKarrionKross have to say on #RAWTalk?Find out now on @peacockTV!#WWERaw pic.twitter.com/6yo9EVxGaQ— WWE Network (@WWENetwork) September 7, 2021बॉबी लैश्ले पहली बार WWE चैंपियन बने। रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर विमेंस डिवीजन का अहम हिस्सा बन गईं। साथ ही रिडल ने WWE को अपने कैरेक्टर से प्रभावित किया। इसके अलावा भी कई स्टार्स ने शानदार काम किया है। 2021 के अंत में अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो साल के अंत तक चैंपियन बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2021 के अंत तक चैंपियन बन सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉसOne KROSS JACKET later and @WWEKarrionKross is your winner!#WWERaw pic.twitter.com/ccnu1hMNbm— WWE (@WWE) September 7, 2021WWE ने कैरियन क्रॉस के डेब्यू को पूरी तरह खराब कर दिया था। उनके कैरेक्टर में बदलाव आ गया है और हर एक फैन इससे निराश है। काफी लोगों का मानना है कि अब क्रॉस WWE में एक जॉबर बन जाएंगे। हालांकि, किसी भी सुपरस्टार के मेन रोस्टर रन को इतनी जल्दी समझ पाना मुश्किल है। कैरियन क्रॉस के पास हर तरह का टैलेंट है। WWE को एक टॉप सुपरस्टार में जिन चीज़ों की जरूरत होती है, वो सभी क्रॉस के पास है। कैरियन क्रॉस का कद धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है।WWE अब उन्हें पहले से ताकतवर दिखा रहा है और उनकी स्टोरीलाइंस का कद बढ़ा रहा है। इसी वजह से लग रहा है कि जल्द ही उन्हें पुश मिल सकता है। भले ही WWE उन्हें वर्ल्ड टाइटल के लिए मौका नहीं देगा। हालांकि, क्रॉस को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप की दुश्मनी में डाला जा सकता है। डेमियन प्रीस्ट अभी चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन 2021 के अंत तक क्रॉस वो सुपरस्टार हो सकते हैं जो प्रीस्ट के टाइटल रन का अंत करें। कैरियन जरूर ही WWE में सफलता हासिल करेंगे।