WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स काम करते हैं और हर कोई इन सुपरस्टार्स को देखना पसंद करता है। पिछले कुछ सालों में विमेंस सुपरस्टार्स का कद काफी बढ़ गया है। अब WWE अपने विमेंस डिवीजन पर पहले से ज्यादा ध्यान देता है। WWE में सुपरस्टार्स अपने अलग कैरेक्टर में रहते हैं।साथ ही यह सुपरस्टार्स अपने निजी जीवन में पूरी तरह अलग रहते हैं। कुछ सुपरस्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को काम से अलग रखना पसंद करते हैं वहीं कुछ सोशल मीडिया के जरिए फैंस को WWE के बाहर भी अपने जीवन के बारे में बताते हैं। WWE में कई ऐसी सुपरस्टार्स रही हैं जिन्होंने नॉन-रेसलर्स से शादी की है। View this post on Instagram Instagram Postइसमें कई सारी पूर्व दिग्गज विमेंस सुपरस्टार्स का नाम शामिल किया जा सकता है। काफी सारी मौजूदा विमेंस स्टार्स भी इस समय रिलेशनशिप में हैं। कुछ स्टार्स मौजूदा WWE रेसलर्स के साथ रिश्ते में हैं वहीं कुछ दूसरी कंपनी में काम करने वाले स्टार्स को डेट कर रही हैं। हालांकि, कुछ प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार्स नॉन-रेसलर्स को डेट कर रही हैं।4- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस WWE की सबसे चर्चित और अहम सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस सुपरस्टार ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो ढेरों मौकों पर विमेंस टाइटल्स जीत चुकी हैं। एलेक्सा ब्लिस इस समय ब्रेक पर हैं और जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है। एलेक्सा ब्लिस के निजी जीवन के बारे में काफी सारे फैंस को जानकारी होगी क्योंकि वो सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।वो पहले पूर्व WWE सुपरस्टार मर्फी के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन 2018 में वो अलग हो गए। फरवरी 2020 में ब्लिस ने प्रसिद्ध अमेरिकी गायक रायन कब्रेरा (Ryan Cabrera) को डेट करना शुरू किया और इसके बाद से वो साथ हैं। नवंबर 2020 में उनकी सगाई हो गई। देखकर लगता है कि एलेक्सा और रायन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस है और जल्द ही उनकी शादी हो सकती है।