WWE को कोरोना महामारी फैलने के बाद काफी नुकसान उठाना पड़ा था और नुकसान की भरपाई करने के लिए WWE ने अपने प्रोग्रामिंग में कई तरह के बदलाव किये। शुरूआत में WWE ने अपने बजट में कटौती करते हुए कम इस्तेमाल किये जा रहे सुपरस्टार्स को रिलीज किया। हालांकि, आगे चलकर कंपनी ने ब्रे वायट (Bray Wyatt), ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman), एलिस्टर ब्लैक (Aleister Black) जैसे अपने कुछ टॉप सुपरस्टार्स को भी रिलीज कर दिया।इसके अलावा WWE ने अपने सुपरस्टार्स और शोज को बुक करने को लेकर भी कई गलतियां की। इस वजह से WWE को काफी नुकसान हुआ और इसके अलावा कंपनी को फैंस से काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। इस आर्टिकल में हम WWE द्वारा साल 2021 में की गई 4 ऐसी बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जिनकी वजह से कंपनी को फैंस से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।4- WWE SummerSlam में बियांका ब्लेयर की आसान हार View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)SummerSlam में बियांका ब्लेयर, साशा बैंक्स के खिलाफ मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करने वाली थीं। हालांकि, साशा के प्रोग्रामिंग से बाहर होने की वजह से अंतिम समय में बैकी लिंच को इस मैच में शामिल किया गया। फैंस लंबे समय बाद बैकी लिंच की SummerSlam के जरिए WWE में वापसी से काफी खुश दिखाई दे रहे थे, हालांकि, जल्द ही फैंस के चेहरे से खुशी गायब हो गई थी।As much as I love Becky Lynch & I'm glad shes back, they way WWE went about giving her that title was horrible. Disappointment doesn't even cover it.#SummerSlam #BeckyLynch #BiancaBelair #WWE #BiancaDeservesBetter #BiancaBelairDeservesBetter pic.twitter.com/ZFmGOVPwNX— ♡Bam In Real Life♡♎🏳️‍🌈🌛🌜🌸 バム (@BamInRealLife) August 22, 2021इसके बाद बैकी SummerSlam में तुरंत ही बियांका को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने में कामयाब रही थीं। फैंस इस मैच में बियांका ब्लेयर के आसानी से हारने की वजह से दंग रह गए थे। बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 37 में SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के बाद से ही सबको काफी प्रभावित किया था इसलिए फैंस बियांका की इस तरह हार से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। यही नहीं, कई फैंस ने इस मैच में बियांका ब्लेयर की खराब बुकिंग के लिए सोशल मीडिया के जरिए WWE पर निशाना भी साधा था।